Aquarius (कुंभ) 30-April-2015 Rashifal




Aquarius (कुंभ)


आज काम धंधे में थोड़ी लापरवाही भी हो सकती हैं, यह भी हो सकता है कि आज आप किसी काम को शॉर्टकट से करने की कोशिश करें। अगर आप में  किसी भी तरह की बुरी लत है, तो आज वह आदत छोडऩे के लिए कदम उठाने का सही समय है। खुद विचार करें और उस बुरी आदत को पहचानने की कोशिश करें। आज आपका वास्ता किसी नई चीज से पडऩा है। आज आप धैर्य से काम करें, आप सफल रहेंगे। आज आपको किसी स्थिति में तिल का ताड़ बनाने की आदत पर कंट्रोल करना होगा। जहां तक हो सके, किसी से ज्यादा बहस में पडऩे या बातों में फंसने से बचें। 
आपका कोई दोस्त किसी समस्या में हो सकता हैं। आपका कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम तैयार हैं तो आज आपको अपना कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता हैं। आपकी दैनिक दिनचर्या आज थोड़ी बिगड़ भी सकती हैं या बदल सकती हैं। आज आपको हर काम सावधानी से या खुद के भरोसे पर करना चाहिए। आज आपको अपेक्षित सहयोग भी नहीं मिल पाएगा। आज गलत या शॉर्टकट यूज करने से गलतफहमी पैदा हो सकती हैं। आपके मन की बात आज जुबां पर आ सकती हैं।
 
लव- प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का साथ, सहयोग और स्नेह मिलेगा।

प्रोफेशन- व्यापार में विवादों का निपटारा होगा, लेकिन कुछ विवाद अब भी बचे हैं, सावधानी से काम करें। कार्यस्थल पर वातावरण आपके फेवर में हो सकता है।

हेल्थ- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के योग हैं। पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। 

करियर- विद्यार्थियों को पूरा सप्ताह मेहनत करनी होगी। कॉमर्स छात्रों के लिए समय सामान्य रहेगा।