Today Horoscope 15-October-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
पॉजिटिव - दूसरों के साथ व्यवहार और संबंधों में आप बहुत हद तक  सफल हो सकते हैं। आज दोस्तों से मुलाकात होगी और बहुत अच्छा समय भी बीतेगा। पार्टनर के साथ संबंध भावनात्मक स्तर पर बहुत अच्छे रहेंगे। आप अपने प्रेमी से अपनी भावनाएं भी व्यक्त कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क हो सकता है। फायदे के मौके भी मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। आप नौकरी बदलने के मूड में हैं या रोजगार की तलाश में हैं, तो जल्द ही आपको कई ऑफर मिल सकते हैं। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने आलोचकों को अच्छा जवाब देंगे। संतान और पढ़ाई लिखाई के मामलों पर ध्यान देंगे और आपको आने वाले दिनों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बिजनेस में छोटी और फायदेमंद यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव - 
दुश्मनों से बचकर रहें। आज सही और गलत की उधेड़बुन दिमाग में चलती रहेगी। इससे आपका समय खराब हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ किसी तरह का विवाद भी हो सकता है। विवाद न हो तो मतभेद  के योग बन रहे हैं। आपके परिवार में या रिश्तों के थोड़े व्यापक दायरे में एक तरह का संघर्ष जैसा चल रहा है। आप इस झमेले से दूर रहें। आपने अपने बचत की थी, तो आज उस रकम में से कुछ धन निकालना पड़ सकता है। आप बेकार कामों में काफी समय खराब कर सकते हैं। 

लव लाइफ - 
लव लाइफ में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। विवाह की बातचीत अभी टाल दें। अविवाहित प्रेमियों के लिए समय ठीक है। 

करियर- 
व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। लाभ मिलेगा। करियर पर ध्यान लगाए रखें और अपने विवेक से ही फैसला करें। 

हेल्थ - 
लापरवाही न करें। पेट भी खराब हो सकता है। 



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - यात्रा की योजना बन सकती है। आज चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें भाव में होने से आपके लिए अच्छा रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान निकल जाएगा। वास्तव में आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए अपने खर्चों में से कुछ कटौती करनी होगी। आपने कोई नया खर्च किया है या कर्जा लेने की कोशिश की है, और अब आपको वह ठीक नहीं लग रहा तो आप आज उसे खारिज कर सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज आज पूरे होंगे। दिन भर मस्ती रहेगी। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे काम से बच जाएंगे जो आपको पैसों से होने वाला नुकसान करवा सकते हैं। आज आप अपना काम चुपचाप करें तो सफल हो जाएंगे, पार्टनर से शैय्या सुख भी मिल सकता हैं। आपके व्यवहार की प्रशंसा भी हो सकती हैं।

नेगेटिव - 
खर्च या निवेश सोच समझ कर ही करें। मन में पैसों को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन ज्यादा सक्रिय हुए, तो दखलंदाजी करने वालों की कमी नहीं है। आपको सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।  ध्यान रहें जोश और होश के संतुलन की आपको बहुत जरूरत है। लगातार मिलने वाली सफलता का सिलसिला आज टूट भी सकता हैं। आप जरूरत से ज्यादा खर्चा करने से बचें।   

लव- 
अविवाहित लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। कोई लव प्रपोजल भी आज आपको मिल सकता है।

करियर- 
ऑफिस में आप अपने अच्छे व्यवहार से अपने काम निकाल सकते हैं। टेक्निकल विषयों के स्टूडेंट सफल होंगे। डिजाइनिंग करने वालों को मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
पेट के रोग और मानसिक तनाव बढ़ने के योग बन रहे हैं।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - आज आप खुद पर भावनात्मक कमजोरी हावी न होने दें। आपके लिए दिन उतना खराब नहीं है, जितना आपको डर लग रहा है। आपकी ऊर्जा का स्तर आज बहुत अच्छा रहेगा। आज आप लोकप्रिय हो सकते हैं। लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं और आपकी बातों में रुचि भी लेंगे। बहुत से लोग आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर सकते हैं। आप कहीं घूमने जाने या कुछ नया करने की योजना भी बना सकते हैं। मकर राशि वालों को कुछ अच्छे और अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं। 

नेगेटिव - 
रोजमर्रा के कामों में आपका मन कम ही लगेगा। कोई जमीन-जायदाद संबंधी जरूरी फैसले न लें तो ही बेहतर है। आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा भी हो सकता है। घर-परिवार, ऑफिस और पैसों से जुड़ी कोई टेंशन रहेगी। बेकार की बातों में समय खराब न करें। तय समय पर काम पूरे न होने से परेशानियां भी बढ़ सकती है, सावधान रहें।

लव लाइफ - 
पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ  के लिए भी समय ठीक कहा जा सकता है।

करियर- 
खर्चा ज्यादा रहेगा। व्यापारियों को सामान्य फायदा मिल सकता है। करियर के लिए यह समय ठीक है। मेहनत करते रहें। 

हेल्थ - 
माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नियमित चेकअप करवाते रहें।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - कोई व्यक्ति आपके करियर, पैसे और आपकी प्रतिष्ठा के लिए खास हो सकता है। कोई बात है, जो आप किसी से कहना चाहते हैं। आज आप में जोश और प्रेरणा बहुत है। सही दिशा में मेहनत करेंगे तो सफल हो सकते हैं। गोचर कुंडली का चंद्रमा आज सिंह राशि में होगा। भाग्य भाव का चंद्रमा आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप ज्यादा से ज्यादा काम निपटाने की कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। बौद्धिकता और चतुराई से आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं। कारोबार और नौकरी में लोगों पर आपका प्रभाव जमेगा। समर्थ और समझदार लोग आपका सम्मान कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और सोचे हुए काम समय से पूरे हो सकते हैं।

नेगेटिव - 
आज आप जोश में आकर खर्चा करने से बचें। आज आप किसी महंगी खरीददारी या मौज-मस्ती में अपनी कई महीनों की बचत खर्च कर सकते हैं। आज कई लोगों की निगाहें आप पर हैं, आपको अपनी प्रतिष्ठा बचाने के मामलो पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। पूरा दिन मेहनत, काम और भाग-दौड़ होती रहेगी। 

लव- दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का भी मौका मिल सकता है।

करियर- 
आज कार्यस्थल पर सफलता तो मिलेगी, लेकिन विवाद भी हो सकता है। सावधान रहें। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम और घूमने में ज्यादा हो सकता है।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में समय सामान्य है, लेकिन मानसिक तनाव भी रहेगा।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - गोचर कुंडली का चंद्रमा आपके कर्म भाव में रहेगा। इससे आपको कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सहयोग मिल सकता है। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आज आगे बढ़ने के लिए आपका रास्ता बनता जाएगा। ऑफिस में विपरीत लिंग वालों से आज आपको सहयोग मिलेगा। लोगों से मेलजोल में आप बहुत सफल और सक्रिय रहेंगे। लोगों से बातचीत में आज आपको काफी रोचक जानकारी मिल सकती है। कुछ पुराने और अच्छे दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। दिन में व्यस्तता भी ज्यादा रहेगी। आपके करियर में आगे बढ़ने के लिए मदद मिल सकती है। अपनी सोची योजना या रणनीति पर भरोसा बनाए रखें, सफलता आपको मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्य समय से पूरे होंगे। पारिवारिक दोस्तों से मुलाकात होगी। जूनियर सहयोग करेंगे।

नेगेटिव - 
आज जो चीज आपके लिए बहुत अच्छी है, वह जरूरी नहीं कि दूसरों के लिए भी अच्छी हो। आपको लगेगा कि आपकी प्रगति की रफ्तार धीमी हो गई है। आपको चुनौती भी मिल सकती है। ऑफिस में किसी भी संवेदनशील मसले पर बहस हो सकती है। विवाद भी हो सकते हैं। सावधान रहें। निवेश करने के पहले बहुत गौर से देख लें, नए सिरे से बजट बनाना पड़ सकता है। थोड़ी बहुत परेशानी भी हो सकती है।

लव लाइफ - 
प्रेम जताने में सितारे आपका साथ देंगे। पति-पत्नी में रिश्ते गहरे होंगे।

करियर- 
निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। थोड़ सावधान रहें। पुराना निवेश मुनाफा दिला सकता है। विद्यार्थी और ज्यादा मेहनत करें, निराश न हों। अभी समय सामान्य है।

हेल्थ -  
सेहत को लेकर सावधान रहें।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - दिन आपके लिए अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। आज आपको पैसों का ऐसा फायदा होगा कि आपका सोचने का तरीका ही बदल सकता हैं। कुछ नया और अनूठा करने की आपकी कोशिश कई तरीकों से आपकी जिंदगी का हिस्सा हो जाएगी। अपने घर और ऑफिस की सफाई करवाएंगे और कोशिश करेंगे कि सारी चीजें ज्यादा सुंदर दिखें। आज आप जो भी अच्छा काम करेंगे उसका असर लोगों पर पड़ेगा। लोग आपकी देखा-देखी कर सकते हैं। कोई व्यक्ति आज आपकी जो छवि अपने मन में बनाएगा, वह काफी लंबे समय तक बरकरार रहेंगी। परिवार के साथ समय बीतेगा। किसी धर्मस्थल की यात्रा भी हो सकती है। आज आप दूसरों की मदद करेंगे। बिजनेस और नौकरी में आप का काम अच्छा रहेगा। आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा।

नेगेटिव- 
अजीब और तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। ऐसी स्थितियों से सावधानी और समझदारी से ही निपटें। कामकाज में मन कम ही लगेगा। कुछ कठिन स्थितियां भी आज बन सकती हैं। आज आपका कोई झूठ पकड़ा जा सकता है।

लव- 
आज लव प्रपोजल देने का मन है, तो दे दें। हिचकिचाएं नहीं। आपका समय अच्छा है।

करियर- 
व्यापार एवं नौकरी में तारीफ, पैसा, उन्नति- सब मिलेगी। स्टूडेंट्स  खुश रहेंगे। आसानी से सफल भी होंगे। कुछ स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। 

हेल्थ- 
जोड़ों का दर्द हो सकता है।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। दुख-सुख की बातें हो सकती है। आज आपके मन का बोझ भी कम हो सकता है। किसी विवादास्पद बातचीत और ऐसी स्थितियों में फंसने बच जाएंगे। अपने रोजमर्रा के काम पर पूरा ध्यान दें। मेहनत करते रहें। आज दूसरों पर आपका सकारात्मक प्रभाव अचानक ही पड़ जाएगा। आप जिससे भी मिलेंगे, वह आपकी तरफ आकर्षित महसूस करेगा। रोमांस के लिए, पार्टनर के साथ बिताने के लिए बहुत अच्छा समय है। आप अपने मन की भावनाएं बिना संकोच व्यक्त कर सकते हैं। आज आपको दूर स्थान के लोगों से सहयोग मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मांग सकते हैं, आज सब आपके साथ हैं। दिन भर खुशनुमा माहौल रहेगा। आपको धन लाभ भी हो सकता है।

नेगेटिव - 
आज गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ सकता है। जो काम आपको नियमित तौर पर शौक जैसे लगते थे, वे ही आज किसी बोझ की तरह लग सकते हैं। आप नियमित तौर पर संतान को जो समय दे पाते थे, आज उसमें भी कुछ बदलाव हो सकता है। खर्च सहित किसी मामले में अति न करें। आज अधिक खर्चा होने के योग हैं। आज कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिनका कोई समाधान न निकल पाएगा। आज आप दुश्मनों से सावधान रहें।

लव लाइफ - 
जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। शांति और धैर्य रखें। 

करियर- 
निवेश में सावधानी रखें। आज खर्चा होने का दिन है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

हेल्थ - 
सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। सेहत कमजोर हो सकती है।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आज आप किसी साथी, अनजान व्यक्ति या किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। दूसरों की जरूरतें, दूसरों की भावनाएंं भी समझेंगे। सेहत से जुड़ी कोई पुरानी समस्या आज निपट सकती है। आज अपने काम में मन लगेगा। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन आप बिना शिकायत समय से अपना काम भी निपटा लेंगे। दूसरों की मदद के लिए आज आप जो कुछ करेंगे, उससे आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आज आपका व्यावहारिक पक्ष अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले पर आपकी राय लोगों के लिए लाभदायक रहेगी। मनचाहे काम को पूरा करने में मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। परिस्थितियां अचानक आपके अनुकूल हो सकती है। सुख मिल सकता है। नौकरी में मनचाही स्थिति भी बन सकती है। मनचाहा काम भी समय से हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में अच्छी प्रतिष्ठा भी मिल सकती है।

नेगेटिव - 
दूसरों के कामों में समय निकलेगा। खर्चा भी बढ़ सकता है। आज अपने मन को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें, नहीं तो किसी बड़ी परेशानी में भी फंस सकते हैं। मन एकाग्र करें। कोई भी आसानी से नहीं हो पाएगा। थोड़ा संघर्ष भी  करना पड़ सकता है।  

लव- 
पार्टनर के साथ कहीं जाने का मूड बनेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझें।  दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

करियर- 
नौकरी में मनचाहे हालात बनेंगे। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। समय अच्छा है।

हेल्थ-  
सिरदर्द और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
 पॉजिटिव - आज आप एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोशिश कर सकते हैं। आपके लिए जो काम सबसे महत्वपूर्ण है वो आप निपटा लेंगे। आपको कुछ नए तरीके सूझेंगे जो आपकी प्रगति में मददगार साबित हो सकते हैं। आपकी रचनात्मकता आज चरम पर होगी। आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। अपने मन की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। आज आप जिन लोगों से मिलेंगे, उनसे आपको कई बातें कहनी हैं और उन्हें भी आपसे बहुत कुछ कहना है। आपको कई काम आज ही निपटाने होंगे, लेकिन आप में अच्छी खासी ऊर्जा है। आप सारा काम बिना थके निपटा लेंगे। अधिकारी आपकी कार्यशैली की तारीफ कर सकते हैं। आज आपको नई नौकरी की बात पता चल सकती है। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा।

नेगेटिव - 
दिन भर व्यस्तता रहेगी। इससे थोड़ी देर आपका मूड जरूर खराब हो सकता है। कोई रिश्तेदार या आपके साथ काम करने वाला व्यक्ति आज आपके विचारों का विरोध भी कर सकता है। आज ज्यादातर समय घर से बाहर ही बीतेगा। आपको पैसों और इज्जत से जुड़ी किसी बात की टेंशन हो सकती है।

लव लाइफ - 
जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं।

करियर- 
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थका देने वाला हो सकता है। किसी से कर्ज भी लेना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक है।

हेल्थ - 
आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। बदहजमी भी हो सकती है। 



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - गोचर कुंडली के तीसरे भाव का चंद्रमा संतान के इच्छुक लोगों के लिए शुभ है। आज आपको पूरा ध्यान घर-परिवार की जरूरतों पर लगाना होगा। निजी जीवन के कई मामलों पर विचार करना आपके लिए जरूरी और फायदेमंद भी हो सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। आज आपके खर्च से परिवार की जरूरतें पूरी होंगी और आपको खुशी भी मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपकी योजनाएं सफल हो सकती है। पैसों से जुड़ी योजना भी सफल होगी। बिजनेस और नौकरी में जो मेहनत आज करेंगे उसका अच्छा असर  आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है।

नेगेटिव - 
आज वह दिन है, जब आप बहुत सारे लोगों और बहुत सारी जिम्मेदारियों के साथ व्यस्त हो सकते हैं। आपका मन काम में नहीं लग सकेगा। आज आप खुद के साथ जबरदस्ती भी कर सकते हैं। घर और ऑफिस पर, जहां तक हो सके, शांत रहें, बहस में न पड़ें।  

लव- 
आज आप पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा समय देंगे। लव लाइफ  अच्छी रहेगी।

करियर- 
व्यवसाय एवं नौकरी में सफलता का योग है, लेकिन मेहनत करें तो धन लाभ भी होगा। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती  है।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव - आप नया फोन या कम्प्यूटर खरीद सकते हैं। जो मशीन आपके पास पहले से है उसे सुधरवा भी सकते हैं। यही स्थिति आपके व्हीकल के साथ भी हो सकती है। आज आप ऑफिस समय पर पहुंच जाएंगे और काम भी समय से निपटा लेंगे। खासतौर पर रिश्तों के क्षेत्र में, बातचीत में स्पष्टता रखना और सही समय पर सही बात कर लेना आपके लिए खास रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में सुधार हुआ है, तो अब यह रिश्ता सही दिशा में बढ़ सकता है। अपने मन की बात प्रेमी से कह सकते हैं। प्रेम जताने में संकोच न करें। रचनात्मक कामकाज में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। माता से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।  सहयोग मिलेगा। कानूनी कामकाज में कोई बड़ा बदलाव न करें तो अच्छा है। 

नेगेटिव - 
आज गोचर कुंडली में चंद्रमा सिंह राशि के साथ चौथे भाव में रहेगा तो आपके लिए ठीक नहीं है। नौकरी और कारोबार से जुड़ी कोई गलती आज उजागर हो सकती है। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। रुकावटें और मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। हर परेशानी आपको उलझा भी सकती है। अपने काम से आप संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। खुद के काम में कुछ न कुछ कमी भी निकाल लेंगे। आपको हर काम सावधानी से करना चाहिए। 

लव लाइफ- प्रेम संबंधों को नई दिशा मिलेगी। नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है।

करियर- 
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय सामान्य है। सोच-समझकर निवेश करें। जमीन से लाभ होगा। समय सामान्य है। जॉब के लिए तैयारी करते रहें। पढ़ाई में मन लगेगा।

हेल्थ - 
एसिडिटी हो सकती है। ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। 



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव - आपका पूरा ध्यान आज अपने कामकाज पर ज्यादा रहेगा। आपको मेहनत का तो पुरस्कार मिलेगा ही, किस्मत भी साथ रहेगी। सकारात्मक नजरिए से ही आपके काम पूरे होंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आप काफी व्यस्त रहेंगे। कई तरह के काम आपको संभालने होंगे। आपका व्यवहार दूसरों के प्रति ज्यादा ही सहयोगपूर्ण हो सकता है। कामकाज निपटाने और काम में मन लगाने में आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। आप दूसरों की मदद करेंगे। घर-परिवार की जरूरतों का सामान खरीद सकते हैं। रोजमर्रा के काम से भी फायदा हो सकता है। रुके हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर से मदद मिल सकती है। पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर उत्साह रहेगा। 

नेगेटिव - आपकी किसी हरकत या बात से जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। सावधान रहें। यात्रा और बाकी गैर जरूरी कामों में भी समय निकल सकता है। ऐसे कामों को टाल सके तो टाल दें। आज घर या कार्यस्थल पर किसी बात से आपका मूड भी खराब हो सकता है। पुरानी अनचाही बातें आपका मूड बार-बार खराब कर सकती है।

लव- पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। लव लाइफ मेंं मजबूती आ सकती है।

करियर- नौकरी-धंधा बदलने का मन है, तो रुक जाएं। बिगड़ी परिस्थिति को कुछ समय के लिए भूल ही जाएं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। बदन दर्द हो सकता है। आंखें या सिर दर्द के भी योग बन रहे हैं।


Different Source for daily rashifal