Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - आपका मूड अच्छा रहेगा। मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। आने वाले दिनों में मिलने वाली सफलता के इशारे आपको खुश कर सकते हैं। शंका समाधान हो जाएगा। अपने कामकाज से जुड़ा कोई नया प्लान बन सकता है। नए आइडिया दिमाग में आ सकते हैं। कोई भी नया काम करने में जरा भी संकोच न करें। मान, सम्मान और हैसियत बढ़ाने की कोशिशें सफल होंगी। उनसे आपको फायदा भी मिल सकता है। दोस्त और आसपास के लोग आपको सहयोग कर सकते हैं। आज आप परेशानी में पड़े लोगों की मदद भी कर सकते हैं। किसी ऐतिहासिक स्थान की यात्रा का मूड भी बन सकता है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं।
नेगेटिव - आपका फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। आप कुछ कामों में जल्दबाजी करेंगे तो वो बिगड़ भी सकते हैं। आपका बुरा व्यवहार आपके कुछ कॉन्टैक्ट कम कर सकता है। संभलकर रहें। खुद पर नियंत्रण रखें।
क्या करें - फिटकरी का टुकड़ा पानी में बहा दें।
लव- आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा।
करियर- बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ- आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पैर और सिर दर्द भी हो सकता है।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - आज किया गया काम आपकी तरक्की में जुड़ सकता है। पूरा ध्यान अपने महत्व के कार्यों पर रखें। एकाग्रता बनाए रखना आपका काम है। कई तरह के लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों और ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत सामान्य से ज्यादा हो सकती है। आपका सोचा हुआ काम हो जाएगा। भागीदारी में फायदेमंद फैसले भी हो सकते हैं।
नेगेटिव - कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहें। ऑफिस में आपके आसपास के लोगों की हरकतें या उनका काम आपके काम में बार-बार रुकावटें पैदा कर सकता है। ऑफिस में कामकाज बहुत रहेगा। मानसिक थकान महसूस करेंगे। कुछ लोग आपकी उदारता का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी बात को लेकर ज्यादा ही गहराई में जा सकते हैं। इससे आपके दूसरे कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी। ज्यादा न सोचें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं।
क्या करें - घर के पूजा स्थान से 1 फूल उठाकर अपने पास रखें।
लव- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। पार्टनर आपको मनाने के जतन कर सकता है।
करियर- फायदा सम्मान और धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार बढ़ाने के लिए तैयार रहें। कुंभ राशि वाले स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिल सकते हैं। दिन ठीक-ठाक ही रहेगा।
हेल्थ- शारीरिक रूप से ज्यादा नहीं, लेकिन मामूली परेशानियां जरूर रहेंगी।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - करियर से लेकर निजी जीवन में कुछ न कुछ बदलाव हो सकता है। जो कि आपके फेवर में ही रहेगा। आज कुछ ऐसी बातें आपके दिल-दिमाग में आएंगी, जिनसे आपका मनोबल बढ़ जाएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आपको कॉन्फिडेंस के कारण जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। आपका सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। कई नई चीजें समझने का मौका भी मिल सकता है। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। दूसरे देश, भाषा या संस्कृति के लोगों से संपर्क हो सकता है। घर के सामानों की खरीददारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों और दिनचर्या में बदलाव की स्थिति बन सकती है। कर्मचारियों पर ध्यान दें।
नेगेटिव - जो चीज या काम अटक रहा है उसे वैसा ही छोड़ दें। कोई बड़ा कदम भी उठाने से बचें। आसपास के किसी व्यक्ति को आज आपसे जलन भी हो सकती है। आपके खिलाफ कोई योजना बन सकती है। आपको कुछ मामलों में अनिश्चितता महसूस हो सकती है। कोई फैसला करने में भी समस्या महसूस होगी।
क्या करें - चने खाएं।
लव- भावनाओं भरा दिन होगा। कोई बड़ा फैसला भावुक होकर न लें। नहीं तो नुकसान भी हो सकता है।
करियर- बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा होगा। सफलता के कई मौके भी मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स थकान और आलस्य में पढ़ाई टाल सकते हैं।
हेल्थ- आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। शारीरिक सुख में कमी हो सकती है। आपका खर्चा बढ़ सकता है।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - आप हर स्थिति में खुद को प्रस्तुत करने के लिए तैयार रहेंगे। अपने कामों में आप सफल रहेंगे। अपनी बात कहने के अंदाज से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आप अपने सामने आने वाले विकल्पों पर विचार करने के लिए थोड़ा समय निकालें। सफलता आपके आसपास के माहौल पर निर्भर है। आपके मन में जो भी योजना है, उसे जिन लोगों के सामने रखना है, वहां पेश करें।
नेगेटिव - आप कुछ खास मामलों में किसी भी तरह की देरी न करें। अपने काम न टालें। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। कुछ छोटे कामों में परेशानियां भी रहेंगी। इनकम के अनुसार ही खर्चा करें तो अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है। किसी बात पर थोड़ी बेचैनी भी रहेगी। इसकी भड़ास दूसरों पर न निकालें। छिटपुट नाराजगी से अपने भविष्य और अपने लिए महत्वपूर्ण मामलों को प्रभावित न होने दें। जोश में आकर नया निवेश भी न करें। कामकाज में परेशानियां आ सकती हैं।
नेगेटिव - आप कुछ खास मामलों में किसी भी तरह की देरी न करें। अपने काम न टालें। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। कुछ छोटे कामों में परेशानियां भी रहेंगी। इनकम के अनुसार ही खर्चा करें तो अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है। किसी बात पर थोड़ी बेचैनी भी रहेगी। इसकी भड़ास दूसरों पर न निकालें। छिटपुट नाराजगी से अपने भविष्य और अपने लिए महत्वपूर्ण मामलों को प्रभावित न होने दें। जोश में आकर नया निवेश भी न करें। कामकाज में परेशानियां आ सकती हैं।
क्या करें - मसालेदार भोजन न करें।
लव- आज धनु राशि वाले लोगों को लव पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।
करियर- ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद भी हो सकता है। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
हेल्थ- आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। पैसों के मामलों पर आपको काफी समय देना होगा। आपके सामने पैसों के क्षेत्र की कोई स्थिति थोड़ी उलझी हुई है, तो सही लोगों से सलाह करने से फायदा मिलेगा। कुछ नए सुझाव भी आपको मिल सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे। धैर्यपूर्वक किसी भी काम की पहल करें तो रिश्तेदारों और खासतौर से भाई-बहनों से संबंधों में सुधार होगा। आप चाहें तो एक हद तक जोखिम भी ले सकते हैं। वाहन सुख भी मिलेगा।
नेगेटिव - साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति के कारण आपको परेशानी हो सकती है। आज भी आपके सामने किसी फालतू वस्तु या फालतू काम में पैसे खर्च करने जैसी स्थिति बन सकती है। सावधान रहें। पूरी बात समझे बिना कोई फैसला लेने की गलती न करें। विवाद और किसी भी तरह के झगड़े से बचने की कोशिश करें।
क्या करें - चने की दाल खाएं।
लव- किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो आज न करें।
करियर- बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। कामकाज बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे।
हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें। मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - आपको ऐसा सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। उम्मीद के अनुसार आपको मेहनत का फल मिल सकता है। आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो उसके लिए खुद को, अपनी दिनचर्या और विचारों को थोड़ा व्यवस्थित रखना होगा। आज आप कई तरह के विचारों, नजदीकी रिश्तेदारों और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में व्यस्त रहेंगे। ऐसी वस्तुएं खरीदने का भी मन बन सकता है। आप लोगों से कई तरह की बातें करेंगे और आपको कोई ज्ञान या काम की बात भी पता चल सकती है। अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना बन रही है। खर्चों में कमी करने की कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन भी आपके लिए सुखद रहेगा।
नेगेटिव - अचानक फैसले लेने से बचें। कोई बड़ा फैसला लेने से आप परेशान भी हो सकते हैं। करियर और नौकरी से जुड़े मामलों में अचानक कोई फैसला करने से बचें। मन में किसी न किसी तरह की बेचैनी रहेगी। काम भी ज्यादा रहेगा। दिन भर भाग-दौड़ रहेगी। ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय खराब हो सकता है।
क्या करें - खाना खाने के बाद गुड़ खाएं।
लव- दाम्पत्य जीवन से तनाव खत्म होगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर- आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नए कॉन्टैक्ट से फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ भी होगी। स्टूडेंट्स को सहयोग मिल सकता है। दिन भी ठीक-ठाक ही रहेगा।
हेल्थ- भारी भोजन करने से परेशानी रहेगी। सेहत को लेकर सावधान भी रहें।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। मन की चिंता, व्याकुलता और बेचैनी खत्म हो सकती है। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करें तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। घर और ऑफिस, दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। कन्या राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नए दोस्त आपके जीवन पर गहरा असर डालेंगे। पुरानी बातों को भूल कर आगे बढ़ने के लिए बहुत अच्छा दिन है। परिवार के चले आ रहे मामले आसानी से सुलझा सकते हैं। आपका ज्यादातर ध्यान निजी मामलों पर रहेगा। खुद का कोई बिजनेस है तो उस पर पूरा ध्यान रहेगा। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। फालतू भाग-दौड़ भी खत्म होगी। आप किसी दूसरे स्थान पर और एकांत में बैठकर पढ़ें।
नेगेटिव - आपको अपना ध्यान रखना होगा। सेहत में कोई समस्या भी आ सकती है, छिटपुट चोट आ सकती है। कुछ दुष्ट लोगों से भी पाला पड़ेगा या आपके नियमित मिलने वालों में से ही कुछ लोगों का व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। उनसे निपटने में आपको समझदारी और चतुराई से काम लेना होगा।
नेगेटिव - आपको अपना ध्यान रखना होगा। सेहत में कोई समस्या भी आ सकती है, छिटपुट चोट आ सकती है। कुछ दुष्ट लोगों से भी पाला पड़ेगा या आपके नियमित मिलने वालों में से ही कुछ लोगों का व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। उनसे निपटने में आपको समझदारी और चतुराई से काम लेना होगा।
क्या करें - हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाएं।
लव- किसी को प्रपोज करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन सोच समझ कर ये काम करें।
करियर- नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है, लेकिन आपकी इनकम में कमी आ सकती है। स्टूडेंट्स थोड़े परेशान रहेंगे।
हेल्थ- थकान या तनाव की शिकायत भी हो सकती है।
करियर- नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है, लेकिन आपकी इनकम में कमी आ सकती है। स्टूडेंट्स थोड़े परेशान रहेंगे।
हेल्थ- थकान या तनाव की शिकायत भी हो सकती है।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - संतुष्टि और प्रसन्नता वाला दिन रहेगा। आपका कोई खास काम पूरा होगा। कोई मदद करने आए, तो मना न करें। अचानक होने वाला कोई अहसास आपको आगे का रास्ता दिखाएगा। अचानक सूझने वाली बात या अचानक मिलने वाला कोई व्यक्ति आपके जीवन पर गहरा असर डालने वाला साबित होगा। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आपके मन में आने वाले दिनों के लिए कुछ निवेश करने की इच्छा भी तेज होगी। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा। आपको रोमांस का कोई मौका भी अप्रत्याशित ढंग से मिल सकता है। लोग आपका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। आप परिवार और संतान में व्यस्त रहेंगे। आपकी सेहत भी ठीक रहेगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी।
नेगेटिव - आपके कुछ काम अटक भी सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने के भी योग बन रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपका ही नुकसान हो सकता है।
क्या करें - पत्ते वाली सब्जियां खाएं।
लव- पार्टनर से सहयोग न मिलने पर कुछ उदासी रहेगी, लेकिन थोड़े समय में बात बन जाएगी।
करियर- अचानक कहीं पैसा भी अटक सकता है। कामकाज में रुकावटेंं आने के योग बन रहे हैं। व्यापार का विस्तार आज न करें। कुछ स्टूडेंट्स अपनी मेहनत से खुश नहीं रहेंगे। कॉमर्स वाले और कानूनी फील्ड से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- पेट की पुरानी बीमारी आज खत्म हो सकती है या आपको आराम मिल सकता है।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - आपके लिए परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास रहेंगे। आपके निजी और सामाजिक परिचय क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिसमें आपको नए और पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। आप सकारात्मक हैं और आपके मन में कई उम्मीदें भी रहेंगी। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आज आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। आप अपनी दुनिया में खोए रहना छोड़ दें। अपनी योजना छोड़कर दूसरों के साथ काम करें और अलग तरह से करें तो सबका सहयोग भी आपको मिल सकता है। आपके कॉन्टैक्ट भी पॉवरफुल होंगे। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है।
नेगेटिव - आज आपकी कुछ चिंताएं आपके लिए ही रुकावटेंं बन सकती हैं। कोई नया काम शुरू न करें। रोजमर्रा के हर काम में सावधानी रखें। अपने रहस्य किसी को न बताएं और बिना मांगी सलाह भी न दें।
क्या करें - अनार खाएं या जूस पिएं।
लव- आपका व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। प्रेम और उपहार के लिए समय अच्छा रहेगा।
करियर- कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने काम पर पूरी नजरे रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। कुछ स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- थकान और नींद की कमी से परेशान हो सकते हैं।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - समझदारी और सावधानी से काम लेंगे तो पैसा कमाने का नया काम शुरू हो सकता है। जिन चीजों को लेकर मन में असंतोष है, वहां कुछ नया करने की कोशिश करें। मन में दबी बातें सामने रख सकते हैं। वास्तव में जीवन के कई क्षेत्रों में नई शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। दूसरों का व्यवहार आपकी समझ से परे महसूस हो सकता है। रोमांस के क्षेत्र में नया दौर भी शुरू हो सकता है। काम ज्यादा रहेगा। बिजनेस के मामलों में जवाबदारी और बढ़ सकती है। दिल और दिमाग का पूरा इस्तेमाल होगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।
नेगेटिव - मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। पुत्र से सहयोग नहीं मिलने से थोड़े परेशान हो सकते हैं। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार की समस्याएं बनी रहेंगी।
क्या करें - 2 बूंद गंगाजल पिएं।
लव- अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा है। पार्टनर से सुख और प्रेम मिलेगा।
करियर- नौकरी और बिजनेस के फैसले भावनाओं में आ कर न लें। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- वाहन का उपयोग सावधानी से करें। दुर्घटना होने के योग हैं।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - ऑफिस के किसी काम से यात्रा हो सकती है। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती है। आप विदेश में नौकरी की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। हर स्थिति में पैसों के मामलों में कुछ नया और कुछ शुभ होगा, जिसमें आपके पार्टनर या जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। जीवन में कुछ नया और सकारात्मक बदलाव करने में आप सफल रहेंगे। आप कुछ निजी मामलों को लेकर परेशान थे, तो आपको नई बात पता चलेगी, जिससे आपके सारे मामले सुलझ जाएंगे। तनाव और दबाव ज्यादा नहीं टिकेंगे। बिना मदद खुद कुछ कोशिश करेंगे तो देर भी हो सकती है। कोई मदद करें तो सफलता भी मिल सकती है। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। सुख के साधनों पर भी खर्चा होगा। पार्टनर से सहयोग मिल सकता है।
नेगेटिव - अप्रत्याशित लोगों की पार्टनरशिप में कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। पार्टनर को पार्टनर ही रहने दें। उसे सीमा में ही रहने दें, ऐसे काम करने के लिए न उकसाएं जिससे वो आप पर हावी हो जाए। आपके सामने नई समस्या भी है और पुरानी भी। आप उनमें उलझे रह सकते हैं। आलस्य के कारण कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं।
क्या करें - एलोवेरा का जूस पिएं।
लव- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं।
करियर- बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक हो सकता है। आज आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है।
हेल्थ- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग दूर होने के योग बन रहे हैं, लेकिन मोटापे के शिकार लोगों के लिए परेशानी वाला दिन रहेगा।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - आप तुरंत सफलता और तारीफ की इच्छा रखेंगे। घर पर हैं, तो सेहत ठीक रहेगी। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी। छोटे बच्चों की मौजूदगी में आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। आपको अहसास होगा कि कुछ कामों को या तो किसी और ढंग से करना होगा या किसी और दिन करना चाहिए। आप हर स्थिति में उन कामों पर ध्यान दें जो आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। व्यवहारकुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है।
नेगेटिव - आज आप इधर-उधर की बातों में अपना नुकसान कर सकते हैं। पैसे की उलझनों में भी आप व्यस्त रहेंगे। पैसों के मामले में जो नतीजे मिलेंगे वो आपकी सोच से अलग रहेंगे। आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। अपना सामान जांच लें। कुछ कम-ज्यादा हो सकता है। पैसे को भूलकर पार्टनर के लिए समय निकालें। संबंधों में खटास आ सकती है। आज आप वाहन सावधानी से चलाएं।
नेगेटिव - आज आप इधर-उधर की बातों में अपना नुकसान कर सकते हैं। पैसे की उलझनों में भी आप व्यस्त रहेंगे। पैसों के मामले में जो नतीजे मिलेंगे वो आपकी सोच से अलग रहेंगे। आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। अपना सामान जांच लें। कुछ कम-ज्यादा हो सकता है। पैसे को भूलकर पार्टनर के लिए समय निकालें। संबंधों में खटास आ सकती है। आज आप वाहन सावधानी से चलाएं।
क्या करें - इलाइची वाला दूध पिएं।
लव- प्रेम संबंधों के बीच पैसों को न आने दें वरना लंबे समय के लिए संबंधों में दरार भी आ सकती है।
करियर- नए बिजनेस की ओर आकर्षित होंगे। नौकरी में बदलाव का योग है। इनकम बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत वाला दिन भी रहेगा।
हेल्थ- सेहत में भी सुधार हो सकता है। पुराने रोग दूर होंगे।
Different Source for daily rashifal