Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - चंद्रमा की अच्छी स्थिति से मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ होगा। आप दिमाग से और मीठा बोलकर लोगों को प्रभावित करेंगे। दुश्मनों पर जीत मिल जाएगी। आप करियर के मामले में बिल्कुल सही समय पर सही जगह मौजूद रहेंगे। किसी खास काम में पूरी ताकत से जुट जाएंगे और खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होगी।
नेगेटिव - मोबाइल फोन, कम्प्यूटर या किसी भी और तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें। खास तौर पर संचार के साधन या उनसे जुड़ा कोई उपकरण आपको परेशान कर सकता है। उसके कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है।
क्या करें - पूड़ी और बताशा छत पर रखें।
लव- आज पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
करियर- आज काम भी ज्यादा रहेगा। धैर्य रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। आज किए गए कामों के अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे।
हेल्थ- जोड़ों का दर्द परेशान करेगा।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - पुरानी टेंशन खत्म होगी। खुद पर ध्यान देंगे। जरूरत की चीजों पर पैसा खर्चा होगा। कामकाज में एक्टिव रहेंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के काम पूरे होंगे। अचानक यात्रा हो सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। हंसी-मजाक में दिन बीतेगा। नए लोगों से दोस्ती होगी। प्रोफेशनल रिलेशन आज मजबूत हो जाएंगे। आज आप किसी तरह का नशा छोड़ने का मन बना सकते हैं। भागीदारी में आपके लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे।
नेगेटिव - परिवार या रिश्तेदारों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। कुछ लोग आपकी शिकायतें कर सकते हैं। बेतुकी बातें सामने आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी थोड़ी डगमग हो सकती है। किसी रिश्तेदार से कुछ अनबन होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
क्या करें - किसी भी मंदिर की दिवार पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।
लव- पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस में किसी न किसी तरह का फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।
हेल्थ- पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।
करियर- बिजनेस में किसी न किसी तरह का फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।
हेल्थ- पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए आपको नई बात समझ आ जाएगी। आपको कोई ऐसी नई बात सीखने को मिलेगी, जो आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा देगी। आज आप अपनी मानसिक अस्थिरता दूर करने की कोशिश करेंगे और बहुत हद तक इसमें सफल भी हो जाएंगे। अपने सभी काम समय पर करने की कोशिश करेंगे। किसी भी परेशानी से निपटने के लिए अपने अच्छे कामों को याद करेेंगे और मानसिक तौर पर मजबूत भी रहेंगे।
नेगेटिव - कोई भी नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन महसूस होगा। आपको सावधान रहना होगा। कुछ मामलों में आप जिद्दी भी हो सकते हैं। इससे आपको कहीं न कहीं नुकसान भी हो सकता है। धन की कमी महसूस हो सकती है। गोचर कुंडली में चौथे भाव का चंद्रमा होने से नया काम करने से बचें।
क्या करें - बड़ के पत्तों पर राम लिख कर हनुमान जी को चढ़ाएं।
लव- आज प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।
करियर- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें।
हेल्थ- मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - आप जो भी काम करेंगे उससे कुछ न कुछ फायदा तो मिलेगा ही। काम से आपको पैसा मिलेगा। ऑफिस में बीतने वाला समय आपके लिए किसी न किसी तरह महत्वपूर्ण हो सकता है। ऑफिस में कुछ खास बदलाव भी हो सकते हैं। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। इसी के साथ आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। घूमने-फिरने के लिए समय अच्छा है। आपके षडयंत्र पूरे होंगे। सोचे हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। अचानक धन लाभ होगा।
नेगेटिव - आज आप कई काम एक साथ करने की कोशिश कर सकते हैं। इस कारण आप परेशान भी हो सकते हैं। कभी कन्फ्यूजन की स्थिति में भी फंस सकते हैं। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी। घमंड और गुस्से पर कंट्रोल करें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से भी बचें।
क्या करें - तला-गला खाना खाने से बचें।
लव- पार्टनर आपकी भावनाओं समझेगा। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस में नए संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। थोड़ा मानसिक तनाव भी हो सकता है।
हेल्थ- मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - आप बहुत मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिन भर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। कहीं कोई निवेश, एक्स्ट्रा इनकम या किसी से बकाया पैसा भी मिल सकता है। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ हो सकता है। आज आप जोश में रहेंगे और साथ ही अपनी बुद्धि भी उपयोग करेंगे। दिन आपके लिए अच्छा है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। प्रेम के मामलों में आप बहुत भाग्यशाली भी रहेंगे। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। कुछ विवाहित लोग भी साथ मे समय बीताएंगे।
नेगेटिव - नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहें। हर काम किसी पर पूरी तरह डिपेंड होकर करेंगे तो इसमें आपका ही नुकसान होगा। गोचर कुंडली के छठे भाव में चंद्रमा होने से आपको पुराने दुश्मन परेशान कर सकते हैं।
क्या करें - विष्णु मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
लव- पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। दिन का कुछ समय प्यार से बीतेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र से संबंधित कामकाज में दौड़-धूप हो सकती है। थोड़े परेशान भी रहेंगे। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक हो सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
हेल्थ- कमर और बदन दर्द हो सकता है। सावधान रहें।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - अचानक आपके मन में कोई बात आ सकती है। उससे ही आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। सवालों के ऐसे जवाब भी आपको मिल जाएंगे, जिनको आप काफी समय से खोजते आ रहे थे। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म हो जाएगी। रूटीन कामों से धन लाभ और फायदा होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। जिनसे आपको बड़ा फायदा मिल जाएगा। आपको मेहनत करने पर मजा आएगा। जिसके नतीजे भी आपके ही फेवर में रहेंगे। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आज आपको फायदा हो सकता है।
नेगेटिव - मन में हल्की बेचैनी हो सकती है। घर और ऑफिस दोनों जगह कुछ परेशान करने वाला माहौल भी हो सकता है। सावधान रहें। खर्च बढ़ सकता है। कोई पुरानी देनदारी सामने आ सकती है। पैसा भी चूका सकते हैं। दोस्तों या मेहमानों पर खर्चा करना पड़ सकता है।
क्या करें - हनुमान जी को पान चढ़ाएं।
लव- प्यार के मामलों में अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम प्रस्ताव भी मिलेंगे। विपरीत लिंग के अविवाहित लोगों से संबंध अच्छे बनेंगे।
करियर- कोई वाद-विवाद भी हो सकता है। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी।
हेल्थ- सेहत के मामले में सावधान रहें। परहेज रखें। दवाईयां समय पर लें।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - आज आपको अपनी कोशिशों से प्रसन्नता मिलेगी। कोई खास काम निपटाने पर आपको शांति मिलेगी। कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। साथ के कुछ लोगों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित अनुभवी की सलाह ले लें। अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। कहीं सें आपको कुछ निवेश की सलाह भी मिल सकती है।
नेगेटिव - आज आपको सावधान रहना चाहिए। अपने ही मन की किसी नकारात्मक बात से उलझे रह सकते हैं। आंतरिक द्वंद से परेशान रहेंगे। दोस्तों और भाइयों का सहयोग नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। किसी भी नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। जो गलती आपसे पहले हो चुकी है उसका नतीजा आपको मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों से बचना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। निवेश को लेकर सावधान ही रहें। आज पैसा न फंसाएं।
क्या करें - पानी की टंकी में सफेद फूल डालें।
लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पार्टनर आपकी कोई बात नहीं मानेगा तो अनबन भी हो सकती है।
करियर- अचानक धन हानि के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे काम करने से बचें। हो सकता है कार्यक्षेत्र में किसी का सहयोग भी न मिले। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। फालतू कामों में भी समय निकल सकता है।
हेल्थ- पेट की तकलीफ से परेशान रहेंगे।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आपके लिए दिन खास रहेगा। कुछ ऐसी बातें या ऐसी चीजें सामने आ सकती हैं जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा भी देंगी। सितारे आपके सोचे हुए काम पूरे करवा देंगे। अचानक कोई अच्छी खबर या संकेत से आप खुश भी हो सकते हैं। इससे आपको ऊर्जा भी मिलेगी। परिवार में किसी के साथ अनबन चल रही है, तो आज सुलह भी हो जाएगी। लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कोई बीमारी है, तो वह ठीक भी हो जाएगी। किस्मत का साथ मिलेगा और रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
नेगेटिव - पिछले कुछ दिनों से जो प्लानिंग आपके दिमाग में है उस पर काम शुरू न करें तो ही अच्छा है। किसी से जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें। ऐसा करने से आपको ही उल्टा नुकसान भी हो सकता है।
क्या करें - गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।
लव- पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अच्छी बातों हो सकती हैं। एक दूसरे से कुछ वादे भी करेंगे।
करियर- काम में मन लगेगा। धन लाभ हो सकता है। छुट्टी मनाना आपके लिए बेहतर है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिल पाएगी। थोड़े परेशान भी रहेंगे।
हेल्थ- पुराने रोग खत्म हो सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। ऐसे कामों की योजना बनाना और काम निपटाने का भी समय है। किसी तरह के निवेश की योजना भी बन सकती है। बिल और देनदारियां चुका सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली कर सकते हैं। दिन आपके फेवर में हो सकता है। कार्यक्षेत्र या ऑफिस से जुड़ी योजनाएं पूरी हो जाएंगी। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसलों से बड़ा फायदा भी हो सकता है। आज होने वाली कुछ घटनाएं अचानक होंगी।
नेगेटिव - कर्क राशि वाले लोग अपनी ही बात या प्लानिंग में उलझ भी सकते हैं। किसी के लिए जलन का भाव भी आपके मन में हो सकता है। अपोजिट जेंडर पर खर्चा भी ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। समय खराब हो सकता है।
क्या करें - चंदन का तिलक लगाएं।
लव- प्रेमी जोड़े आज अपना दिन सुख और प्रेम से बिताएंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
करियर- आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।
हेल्थ- थकान और आलस्य बढ़ेगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - ऑफिस या बिजनेस में कोई नई पहल कर सकते हैं। करियर और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी। आप जो भी सोचेंगे, जो करेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। किए गए कामों का पूरा परिणाम भी आपको मिल सकता है। निवेश के जो तरीके आपको सूझेंगे वे महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। आज आप सही समय पर सही निवेश भी कर सकते हैं। आज आपको साझेदार से फायदा भी हो सकता है। रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे। जमीन-जायदाद का कोई बड़ा काम निपट सकता है, ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा भी आपको मिलेगा। पुराने कामों का कोई खास फायदा भी आपको मिल सकता है। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिल जाएगा। कानूनी मामले सुलझ जाएंगे।
नेगेटिव - मन में उथल-पुथल चलेगी। न चाहते हुए भी ज्यादा खर्चा हो सकता है। साथ के कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। किसी मामले को लेकर विवाद भी हो सकता है।
क्या करें - पीने के पानी रखने के स्थान पर दीपक लगाएं।
लव- पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारे समझें। पार्टनर से कोई बात छुपाएं नहीं।
करियर- कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन ठीक है।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। इन पर आपकी निगाह रहेगी। बिजनेस या कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा होगी। काम भी बहुत रहेगा। आप कुछ नया सीखेंगे। आप बहुत सारा काम भी निपटा लेंगे। इससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। दूर स्थान के लोगों से आपके संबंध अच्छे होंगे। लोग आपकी मेहनत से कुछ सीखेंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। निपट चुके काम एक बार चेक कर लें। अच्छा रहेगा।
नेगेटिव - थकान भी हो सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में होगा तो ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। किसी से विवाद और मतभेद भी हो सकते हैं। खर्चा और फालतू दौड़-भाग हो सकती है।
क्या करें - किन्नरों को इलाइची पाउडर खिलाएं।
लव- पार्टनर से किसी न किसी तरह फायदा मिलेगा। सुख और प्रेम मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर- विपरीत लिंग वाले लोगों से सहयोग मिलेगा। बकाया काम आज निपट जाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। कम मेहनत में भी सफलता मिलेगी।
हेल्थ- सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। मेहनत, थकान और नींद के कारण अन्य कामकाज पर असर पड़ेगा।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। अपने से जुड़े लोगों की बातें आज सुननी चाहिए। अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे। किसी भी विवाद के बाद विचार करेंगे तो आपको मूल मसला समझ आ सकता है। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक तरीके और विचार दिमाग में आएंगे। चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से काम लें। ज्यादातर चीजें खुद सुलझ जाएंगी।
नेगेटिव - पैसों को लेकर पार्टनर से अनबन हो सकती है। पार्टनर के साथ खरीददारी होगी, विवाद भी हो सकते हैं। किसी बात पर मूड भी खराब हो सकता है। नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहना होगा।
क्या करें - कच्चे दूध से चेहरा धोएं।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत हो सकता है।
करियर- आज खर्चा और काम दोनों ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य है।
हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।
Different Source for daily rashifal