Today Horoscope 25-September-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
पॉजिटिव - इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें काम मिल सकता है। कामकाज में व्यस्तता हो सकती है। कामकाज का माहौल, परिस्थितियां और लोग सब आपके लिए मददगार भी रहेंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान भी मिलने की संभावना बन रही है। इस राशि के परेशान लोगों को राहत भी महसूस करेंगे। कई लोगों की निगाहें आप पर हो सकती हैं, लिहाजा अपने काम और बोलने के तरीकों पर ध्यान दें। कठिनाई के बावजूद आपकी कोशिशें सकारात्मक होंगी। अपनी कोशिशों का परिणाम जानने के लिए आप बेचैन भी हो सकते हैं।  

नेगेटिव - 
तुरंत कोई कदम न उठाएं। किसी दोस्त, प्रेमी या रिश्तेदार की सेहत को लेकर भी अचानक चिंता हो सकती है। जोश में आकर कोई खरीददारी या सौदा करने से बचें। हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं। अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ध्यान रखें। खुद को बढ़ा-चढ़ाकर जताना आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। हर काम सावधानी से करें, वरना परेशानियों में फंस सकते हैं।

क्या करें - 
किसी ब्राह्मण या बूढ़े व्यक्ति को फल खिलाएं।

 
लव- 
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ  में परेशानियां और टकराव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर पर अपनी भावनाएं थोपने से बचें।

करियर-  
बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। रोजगार भी मिल सकता है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
सिर के रोग परेशान कर सकते हैं। पेट खराब होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - आपका ध्यान खुद पर रहेगा। संबंधों को लेकर चल रही समस्याएं खत्म होने के योग बन रहे हैं। आज आपको फायदा भी हो सकता है। पूरे दिन सक्रिय रहना होगा। गोचर कुंडली के दसवें भाव का चंद्रमा आपके लिए खास हो सकता है। आपके मन में बहुत तेजी से विचार आते रहेंगे। पैसों की स्थिति पर भी आपको ध्यान देना होगा। ऑफिस में अपने या दूसरों के कामकाज पर समीक्षा करेंगे। यात्रा का कार्यक्रम भी आज बनेगा।  

नेगेटिव - 
जरूरत से ज्यादा खर्चे हो सकते हैं। आप कम से कम बोलने का फैसला करके घर से निकलें। कोई भी बात बहुत नापतौल कर ही कहें।  कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। किसी और की गलती का लांछन भी आप पर लग सकता है। यात्रा और खर्चे की स्थिति बन सकती है। बिजनेस-नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न करें। उधार दिया पैसा वसूलने की कोशिश नाकाम हो सकती है।

क्या करें - 
लाल कपड़े में गेहूं और अलग से सिंदूर लेकर हनुमान मंदिर में दान करें।

लव- 
पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आपका पार्टनर भावुक हो सकता है।

करियर -  
बिजनेस के फैसले सोच-समझकर लें। आप झूठ बोलेंगे तो परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।

हेल्थ- 
सेहत संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं है, लेकिन दिनभर दौड़-धूप से थकान हो सकती है।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में ज्यादा समय भी लग सकता है। जिम्मेदारी वाले काम भी आपको निपटाने पड़ सकते हैं। जो काम आप खुद की इच्छा से करना चाहते हैं या कर चुके हैं उससे बड़ा फायदा भी आपको हो सकता है। जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आज लिए गए फैसलों का फायदा आने वाले दिनों में आपको हो सकता है। आप जितने ज्यादा व्यस्त रहेंगे, उतना ज्यादा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। निजी संबंधों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार करने और करियर की दौड़ में दूसरों से आगे निकलने के मौके भी मिल सकते हैं। आप खुद को कम न समझें। कड़ी मेहनत से मकर राशि वालों को अच्छी सफलता मिल सकती है। वही काम हाथ में लें, जो आप कर सकते हैं। 

नेगेटिव - 
वैचारिक तौर पर व्यस्त हो सकते हैं। कुछ लोग आपके व्यवहार का गलत अर्थ भी निकाल सकते हैं। आज आपको सावधान रहना होगा। आप बिना सोचे-समझे खर्चा न करें। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आलस्य रहेगा। विवादों से बच कर चलें, धन हानि की संभावना भी बन रही है।  आपको दिनभर संभलकर चलना होगा।

क्या करें - 
माता जी के मंदिर में इत्र दान करें।

 
लव- 
पार्टनर के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। कोई अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है।

करियर-  
बिजनेस बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सफलता भी अच्छी मिलेगी।

हेल्थ- 
आपकी सेहत ठीक रहेगी। मानसिक शांति मिलने के योग बन रहे हैं।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - डेली रूटीन में अच्छा खासा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ईमानदारी से काम करते रहें। धैर्य और शांति रखते हैं, तो सब सामान्य हो जाएगा। समय के साथ चलें। अधिकारियों से बात होगी। खर्चे कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। परिवार में किसी के साथ पहले कोई विवाद हुआ था, तो वह निपट जाएगा। संबंधों की मधुरता बढ़ाने में सफल रहेंगे। बिना मांगे कोई आपकी मदद कर सकता है।

नेगेटिव - 
कल पर कोई काम न टालें। कोई काम आप दूसरों पर भी न छोड़ें। गोचर कुंडली के बारहवें भाव का चंद्रमा आपको थोड़ी परेशानियां दे सकता है। कोई व्यक्ति आपको गलत दिशा में बढ़ने, गलत काम करवाने के लिए भी उकसा सकता है। सावधान रहें। घर या आसपास का माहौल भी आपको परेशान कर सकता है। कुछ बातों को लेकर मानसिक या शारीरिक तौर पर परेशान हो सकते हैं।

क्या करें - 
गणेश जी को गुड़ और दुर्वा चढ़ाएं।

लव- 
प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा हो सकता है।

करियर- 
कारोबार में फायदा होने के योग बन रहे हैं। नए सौदे हो सकते हैं, लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
नींद की कमी और थकान भी महसूस हो सकती है।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फायदा होगा। आपके लिए दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या सैलेरी बढ़ाने की कोशिश में आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आज दोस्तों की मदद से ही आपके काम पूरे हो जाएंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। थोड़ा आराम करना चाहेंगे। आज आप मेहनत के कामों में पड़ने के बजाए पैसों से जुड़े मामलों पर ध्यान दें। धैर्य और शांति से काम लें। तनावपूर्ण स्थिति से खुद को दूर करने की कोशिश करें। करियर में प्रगति या नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। मकान, दुकान पर धन लाभ हो सकता है। हर काम को दिल खोलकर करें, हो सकता आपको सफलता मिल जाए।

नेगेटिव - 
जीवनसाथी से कुछ अनबन भी होने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके लिए परेशानियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। आपका जिद्दी स्वभाव समस्याएं भी बढ़ा सकता है। रोजमर्रा के कामकाज में विवाद होने के योग बन रहे हैं। जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। नौकरी और बिजनेस से जुड़े कुछ बड़े फैसले गलत भी होने के योग बन रहे हैं।

क्या करें - 
पानी में पीले फूल डालकर नहाएं।

 
लव- 
परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। आपके व्यवहार से पार्टनर का मिजाज बदल सकता है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं।

करियर-  
बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सफलता मिलेगी।

हेल्थ- 
सेहत में पहले से सुधार होने के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति मिल सकती है।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - आपके दिमाग में कोई जबरदस्त योजना चल रही है तो उस पर काम करने के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। भाइयों और दोस्तों की मदद से दिन बन जाएगा। आपको कुछ बहुत रोचक जानकारी भी मिल सकती है। कोई बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छे से अनुमान लगा लें। पैसा निवेश करने के पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लें कि आप जहां निवेश करने जा रहे हैं, उसकी वास्तविकता क्या है। ऑफिस में उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। कामकाज में आपका मन लगेगा। आसपास किसी स्थान की यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के कामों में बुजुर्गों की मदद करें तो आपके लिए शुभ रहेगा। पुराने दोस्त ही आपका उत्साह बढ़ा सकते हैं। उधार दिया गया पैसा या वस्तु आपको वापस मिल सकती है।

नेगेटिव - 
कुछ स्थितियां आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं। अधूरी सूचना पर की गई कार्यवाही आपको ही परेशान कर सकती है। माता-पिता पर फालतू गुस्सा न निकालें वरना आने वाले दिनों में आपके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। आज जोश में आकर बिना मांगी सलाह देने से भी परेशानी में फंस सकते हैं। नौकरी और बिजनेस से जुड़ी कोई राज की बात भी उजागर हो सकती है। सेविंग खत्म हो सकती है। धन हानि के योग भी बन सकते हैं। तुला राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

क्या करें - 
ऑफिस या घर में पोंछा लगा कर गिला कपड़ा फेंक दें।

 
लव- 
पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ लेगा। आपका प्यार भी बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता हो सकती है।

करियर-  
बिजनेस में अच्छी ग्राहकी हो सकती है। कार्यस्थल पर भी सुखद वातावरण बन सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं।

हेल्थ- 
एसिडिटी और पेट दर्द भी हो सकता है। कम भोजन करें।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - आपका पूरा ध्यान कार्यक्षेत्र में सुधार करने पर हो सकता है। कामकाज के बजाय काम के तरीके पर ध्यान देने की कोशिश करें। पैसों से जुड़े खास काम पूरे भी हो सकते हैं। अचानक कोई अच्छी योजना बन सकती है या सामने आ जाएगी। जिससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। साथियों के साथ फोन पर या सामने किसी खास मामले पर बातचीत होने के योग बन रहे हैं। आप अपनी भावनाएं दूसरों से शेयर करेंगे और आपको अच्छा महसूस भी होगा। 

नेगेटिव -  
हल्की बेचैनी या झुंझलाहट हो सकती है। काफी समय फालतू खर्च भी हो सकता है। आप किसी बड़े फैसले के बारे में लगातार विचार कर रहे हैं, तो उसे टाल दें। उसके लिए सही समय बाद में आएगा। नौकरी या मकान बदलना चाहते हैं, तो भी कोई फैसला न करें। जो नई योजना दिमाग में है, उस पर काम शुरू करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

क्या करें - पलंग के एक कोने पर हरा धागा बांध दें।

 
लव- 
जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

करियर-  
कारोबार संबंधी नए फैसले न लें। प्रोफेशनल लाइफ  में संभल कर रहें। दुश्मनों के प्रति सावधान रहें। ग्लैमर से जुड़े लोग इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्थ- 
पेट दर्द के योग बन रहे हैं। भोजन सावधानी से करें।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव - आपके दिल-दिमाग में जो चल रहा है वो बाहर निकल जाएगा। जो कहना चाहते हैं वो कह देंगे। कुछ परेशानियां ऐसी आ सकती हैं, जिन पर विचार करके देखेंगे तो धीरे-धीरे सब ठीक भी हो जाएगा। आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बस थोड़ी-सी ही मेहनत और करनी होगी। यारी दोस्ती में अचानक होने वाली बातचीत या फोन पर संपर्क के बाद आप खुश हो सकते हैं। इस प्रसन्नता में कोई न कोई चुनौती या अवसर भी आपको मिल सकता है। पैसों के क्षेत्र में थोड़ी गोपनीयता भी रखें, तो आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। 

नेगेटिव - 
सावधान रहें, सोच-समझकर बातचीत करें। अनाप शनाप न बोल दें, वरना परेशान होंगे। चंद्रमा की स्थिति के कारण आप परेशान हो सकते हैं। स्वभाव में उग्रता हो सकती है। क्लेश भी हो सकता है। मन में चल रहे शक और चिंताओं पर ध्यान दें। ससुराल पक्ष के कारण आप समस्या भी महसूस कर सकते हैं। कोई छोटी-मोटी चोट लगने के भी योग बन रहे हैं। बड़ा फैसला करने से बचें।

क्या करें - 
मिट्टी के दीपक में चावल का पानी और 1 बूंद घी डालकर घर के बाहर रख दें।

 
लव- 
अपने जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। पार्टनर चिड़चिड़ा हो सकता है। आज आप पार्टनर के मूड को समझने की कोशिश करें और सोच-समझकर ही कोई बात बोलें।

करियर-  
बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। आपको सहयोग मिल सकता है। आप आगे बढ़ेंगे।

हेल्थ- 
रक्त संबंधी विकार भी हो सकते हैं। 



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव -  सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। आप ऐसी योजनाएं बना सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर आपको कोई नया काम करना पड़ेगा। योजना बनाने और फैसले लेने का दिन है। किसी भी समस्या को निपटाने की सोचें तो आपके लिए दिन अच्छा है। आपके मन में जो भी आशंका या संकोच है, उसे छोड़ दें और जो काम हाथ में है, उस पर ध्यान दें। आज कुछ रुकावटें दूसरों के प्रभाव या बिना कुछ किए भी खत्म हो जाएगी। नए लोगों से संपर्क होगा जो कार्यक्षेत्र में आपकी मदद करेंगे। आप पर जिम्मेदारी ज्यादा हो सकती है। 

नेगेटिव - 
आज आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कामकाज में छुटपुट रुकावटें आ सकती हैं। आपकी कुछ योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। दिमागी स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी पुराने मामले को लेकर टेंशन रहेगा। आज आपका पैसा भी उलझ सकता है। संतान संबंधी परेशानियां हो सकती है।

क्या करें - 
किसी पेड़ के नीचे गुड़ और चने रखें।

लव- 
पार्टनर ज्यादा ही संवेदनशील हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता हो सकती है।

करियर- 
कामकाज ज्यादा होने के कारण भी परेशान हो सकते हैं। जायदाद संबंधी समस्या का समाधान हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

हेल्थ- 
सेहत अच्छी रहेगी। थकान भी दूर हो सकती है।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव -  दूसरों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आप सफलता की दिशा में बढ़ते जाएंगे। आप किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो सकता है। रिश्तेदारी और पार्टनरशिप के मामलों को लेकर आपके मन में किसी तरह की आशंका बनी रहेगी। समय के साथ सब कुछ अपने आप साफ भी हो जाएगा, तब तक धैर्य रखें। लोगों से आपको सलाह लेनी चाहिए। आज आप कोई भी काम गंभीरता से करें। 

नेगेटिव - 
दोस्तों और भाइयों से मदद नहीं मिलने के कारण आपका मूड भी ऑफ हो सकता है। आज आप अपने मन की बात किसी को बताने में परेशानी महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर मन ही मन आप घबरा सकते हैं। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। आप किसी विवाद में भी उलझ सकते हैं। मन में भरे फालतू डर से मुक्ति पाने की कोशिश करें। जो बदलाव हो रहा है, उससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। लोग आपके विचारों से साफ  असहमति भी जता सकते हैं। धन हानि के योग भी बन सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर मन में भी उथल-पुथल हो सकती है।

क्या करें - 
घर या ऑफिस में पूजा करने की जगह पर सफाई करें।

 
लव- 
पार्टनर के साथ समय बीतेगा। लवर या लाइफ पार्टनर से प्रेम और सहयोग मिलेगा।

करियर-  
कुछ मामलों में अधिकारियों से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण आपका मूड भी खराब हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। विवाद भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

हेल्थ- 
आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव -  आज आपको बड़ी जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप योजना बनाने और चिंतन करने के मूड में हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस से जुड़े कोई भी फैसले लेना चाहते हैं तो ले लें। आपको किस्मत का थोड़ा साथ मिल सकता है। कोई कन्फ्यूजन भी खत्म होने की संभावना बन रही है।  पैसों की स्थिति सुधारने के लिए कोई नई योजना बन सकती है। किसी भी तरह की सौदेबाजी में आप सफल हो सकते हैं। कुछ पूर्वाभास भी हो सकते हैं। मन में एक साथ कई तरह के विचार आ सकते हैं। 

नेगेटिव - 
कामकाज में किसी तरह की रुकावट के कारण जल्दी ही आपका मूड खराब हो सकता है। कामकाज में देरी होने से गुस्सा भी आएगा। कोई भी काम जिद में आकर करेंगे तो नुकसान हो सकता है। पैसों को लेकर टेंशन हो सकती है। पार्टनरशिप के कामकाज में कोई बड़ा फैसला भी लेने से बचें। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। साथ काम करने वालों से मदद नहीं मिल पाएगी। सोचे हुए काम अधूरे रह सकते हैं।

क्या करें - 
बड़ के पेड़ के नीचे तेल का दीपक लगाएं।

 
लव- 
जीवनसाथी से मदद नहीं मिलने के कारण परेशान हो सकते हैं। भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं।

करियर-  
स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- 
गले और सांस संबंधी तकलीफ हो सकती हैं। सावधान रहें।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव -  प्रेमीजनों से सुख और संतोष मिल सकता है। घर-परिवार और पुराने दोस्त ही आपके साथी रहेंगे। खुद के दम पर कोई खास काम निपटा लेंगे। आप अपने काम में पूरी तरह सफल रहेंगे। आज आप कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं और इसके लक्षण भी आपको महसूस होंगे। आज आप दूसरों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। नौकरी, निवास या कामकाज की जगहों में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। यात्रा भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़े पुराने लोगों से मुलाकात और बातचीत हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

नेगेटिव - 
रिश्तों या बिजनेस के किसी चले आ रहे सौदे में बदलाव के बारे में कोई भी फैसला न करें। कॉन्फिडेंस के बावजूद मन में कुछ चिंताएं हो सकती है।  चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में रहेगा। हो सकता है आज बहुत से मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाए। अचानक धन हानि के भी योग बन सकते हैं। आप अपने दोस्तों को लेकर भी संकट में पड़ सकते हैं। दोस्तों और साथियों से अनबन और तनाव होने के योग हैं। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। आज आप किसी से मदद की उम्मीद न करें।

क्या करें - 
घोड़े को घास खिलाएं।

लव- 
किसी को प्रेम प्रस्ताव देना चाहते हैं, तो दे दें। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

करियर- 
बिजनेस संबंधी कानूनी विवाद निपट सकते हैं। बिजनेस में छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। ग्लैमर जगत में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में लापरवाही न करें। कोई बड़ा रोग भी आपको परेशान कर सकता है।


Different Source for daily rashifal