Pisces (मीन)
मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee
Pisces (मीन)
पॉजिटिव - आज आप एक साथ कई योजनाएं बना सकते हैं। खुद पर कंट्रोल करने की की कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे। पैसों के क्षेत्र में नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। टैक्स और अन्य पैसों से संबंधित मामले सुलझाने पड़ सकते हैं। कुछ मामलों में नई शुरुआत करने जैसी स्थिति भी बन सकती है। कई फैसले बिना किसी से सलाह किए आप अपने मन से ले सकते हैं। उनमें आपको सफलता भी मिल सकती है। चंद्रमा के प्रभाव से आपके और पार्टनर के संबंधों में प्यार बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा।
नेगेटिव - रिश्तों के प्रस्ताव पर अभी कोई फैसला न करें। मानसिक तौर पर खुद को थोड़ा अस्त-व्यस्त महसूस कर सकते हैं। किसी जोखिम भरे मामले को लेकर जोश में भी आ सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। कन्या राशि के कुछ लोग गलतफहमी का भी शिकार हो सकते हैं। किसी करीबी या चाहने वाले से भी विवाद हो सकता है। सावधान रहें।
क्या करें - भगवान राम या विष्णु जी के मंदिर में चंदन चढ़ाएं।
लव- पार्टनर के लिए दिन अच्छा है। आपकी किसी साधारण सी बात पर पार्टनर को प्यार आ जाएगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
करियर- ऑफिस या फील्ड में अपनी मर्जी के काम करने से बचें। आज काम ज्यादा और खुद में ताकत कम महसूस होगी। धैर्य रखें। करियर के मामलों में स्टूडेंट्स के लिए अनुकूल समय है। अच्छे परिणाम भी मिलेंगे।
हेल्थ- जोड़ों का दर्द भी हो सकता है। एलर्जी या किसी पुराने दर्द से भी परेशान रहेंगे।
Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da
Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - पैसों के मामलों में समझदारी वाला फैसला कर सकते हैं। पैसे कमाने की कोशिश करेंगे। अच्छे लोगों की संगति में रहेंगे। मौज-मस्ती का विचार बन सकता है। पार्टनर के साथ रहें। कुछ भी नया करने से पहले पार्टनर से सलाह लें। पुराने अधूरे काम निपटने के योग हैं। कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा। आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसका फायदा भी आपको ही मिलेगा।
नेगेटिव - कामकाज में कुछ लोग आपका आइडिया भी चोरी कर सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा रहेगा। फालतू समय न गंवाए। दुश्मनों से परेशान हो सकते हैं। पैसे कमाने के लिए गैर कानूनी तरीके भी आपके दिमाग में आ सकते हैं। इनसे बचने की कोशिश करें। कोई नया काम शुरू न करें। पैसा उधार देने से बचें। पैसों के कुछ मामले सुलझाने का दबाव रहेगा। आपके मन में किसी तरह की चिंता या डर है, तो उसे अपने मन से दूर रखने की कोशिश करें। सावधान रहें। कोई भी नया काम सावधानी से शुरू करना चाहिए। खर्चे पर कंट्रोल करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचें।
क्या करें - गुलकंद खाएं।
लव- पार्टनर से सुख और प्रेम मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। अपोजिट जेंडर से अट्रैक्शन बढ़ सकता है।
करियर- महिला सहयोगियों से फायदा होगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है और नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ- थोड़ी थकान और बदन दर्द रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। छोटी-मोटी चोट लग सकती है।
Capricorn (मकर)
मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee
Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - पैसा निवेश करने के लिए कोई शानदार योजना सामने आ सकती है। दिन में कई बार दूसरों की मदद करेंगे। आज होने वाली बहुत सी बातचीत आपके फेवर में हो सकती है। कुछ सौदे आपके फेवर में हो सकते हैं। सारे मामले आसानी से और आपके लचीले व्यवहार के दम पर सुलझ जाएंगे। दिनभर आप काफी व्यस्त रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति के बारे में अचानक कोई खबर मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार करने के बारे में विचार कर लें। आपके ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी धंधा भी अच्छा चलेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
नेगेटिव - आप किसी मामले या किसी व्यक्ति को छोटा समझ कर उसकी अनदेखी भी कर सकते हैं। इससे आपको आने वाले दिनों में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें।
क्या करें - नाभि पर फूल वाला इत्र लगाएं।
लव- पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलने की खुशी रहेगी।
करियर- आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है।
हेल्थ- पेट के रोग हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।
Sagittarius (धनु)
धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe
Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - मेहनत का पूरा नतीजा मिलने की संभावना है। धैर्य से काम करें और समय का ध्यान रखें। घर-परिवार में कुछ मामले पूरी तरह अचानक सामने आ सकते हैं। आपके दिमाग में एक समय में बहुत सी बातें या बहुत से प्लान रहेंगे। कोई हावी होने की कोशिश करे, तो शांत रहें। मामला निपट जाएगा। सितारे आपको धन लाभ करवा सकते हैं। जमीन या मकान संबंधी कामकाज पूरे होंगे। ऐसी योजना भी बनेंगी। स्थायी संपत्ति मिल सकती है। हर तरफ से मदद भी मिलेगी।
नेगेटिव - आप ज्यादा भावुक होंगे, तो खुद ही परेशान रहेंगे। अपनी बात कहने में संकोच और हड़बड़ी न करें। जल्दबाजी के कारण बना-बनाया काम भी बिगड़ सकता है। कुछ मामलों में मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिलेगा। फालतू खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। बेवजह होने वाला खर्च, आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। किसी नाजुक मौके पर आप आत्मनियंत्रण भी खो सकते हैं।
क्या करें - किसी छोटी कन्या को पान खिलाएं।
लव- पार्टनर से सहयोग मिलेगा और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस में फायदा होने के आसार है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है। सावधान रहें।
हेल्थ- पेट के रोगों से परेशानी हो सकती है। सावधान रहें।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - आपके लिए दिन रचनात्मक है। आपका सकारात्मक रवैया परिस्थितियों को आपके पक्ष में रख सकता है। आप जो भी करना चाहेंगे, उसमें कुछ लोग मददगार साबित हो सकते हैं। नए लोग, नए विचार और नई बातें आपके सामने आ सकती है। कोई पुरानी समस्या भी सुलझने की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे हो सकते हैं। हंसी-मजाक और हाजिरजवाबी के साथ दिन अच्छे से बीतेगा। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। चंद्रमा के प्रभाव से आज फायदा हो सकता है। अधिकारियों के सामने अच्छी इमेज बनाने की कोशिश करेंगे और इसमें आप सफल भी हो सकते हैं।
नेगेटिव - आज का काम कल पर न टालें। कुछ लोग आपको परेशान कर सकते हैं। पैसों के पुराने मामले आज सामने सकते हैं। पैसों को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। एक्स्ट्रा खर्चा भी बढ़ सकता है। गुप्त बातें सार्वजनिक होने से आपकी इमेज पर गलत असर पड़ सकता है।
क्या करें - सूर्य को प्रणाम करें।
लव- पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। अपने प्लान पार्टनर को बताएं और उससे सलाह भी ले सकते हैं।
करियर- कार्यक्षेत्र से संबंधित कामकाज में दौड़-भाग ज्यादा हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे। सवाल करने में संकोच न करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन कुछ नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- कमर और बदन दर्द हो सकता है। सावधान रहें।
Libra (तुला)
तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
Libra (तुला)
पॉजिटिव - भविष्य को लेकर मन में कोई संदेह है, तो उसका निवारण हो सकता है। कोई नई योजना मन में चल रही है, तो उसमें थोड़ा-बहुत बदलाव भी करना पड़ सकता है। आपसे जो कुछ कहा जाए, उसे ध्यान से सुनें। जो सूचना मिले, उसका लेखा-जोखा रखें। आपको बिल्कुल शांति से और संयम से अपनी बात समझानी होगी। विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। पुराना काम जो फैला रखा है उसे निपटा लें।
नेगेटिव - खर्चा बढ़ सकता है। नई परिस्थितियों के कारण अपने लक्ष्य से समझौता न करें। चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में है। आपको एक से अधिक कारणों के लिए यात्रा या कोई खास काम करना पड़ सकता है। सोचे हुए काम निपटाने में परेशानियां रहेंगी। लापरवाही से नुकसान भी हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है। आसपास के कुछ लोग आपसे उलझ सकते हैं। पुरानी परेशानी फिर से शुरू भी हो सकती है। धन हानि हो सकती है। आपके मन में कोई न कोई चिंता लगातार बनी रह सकती है।
क्या करें - 1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं।
करियर- फालतू खर्चे की स्थिति बन सकती है। काम के बोझ से आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- गले के रोग हो सकते हैं। कोई पुराना रोग भी परेशानी पैदा कर सकता है। सावधान रहें।
Virgo (कन्या)
कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po
Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। अपनी सक्रियता को योजना के स्तर तक ही सीमित रखने की कोशिश करें। दूसरों के प्रति सहयोग की भावना से सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप या रिश्तों को लेकर आपके मन में किसी तरह की चिंता है, तो उसका समाधान मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ एक सकारात्मक और नई पहल करने का भी मौका मिल सकता है। चलते कामों में सफलता मिल सकती है और पुराने कामों के अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं। जीवन में कुछ नए बदलाव होने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव - उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। पार्टनर पर अपनी बात मानने के लिए दबाव न डालें। किसी मामले को लेकर कन्फ्यूजन भी हो सकता है। शारीरिक तौर पर आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। खर्चों और संबंधों को लेकर मन में दबाव बना रह सकता है। जल्दबाजी और हड़बड़ी में काम बिगडऩे के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। बिना सोचे समझे कोई कदम न उठाएं। कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। कमजोरी भी महसूस होगी। कोई बड़ा फैसला टाल दें।
नेगेटिव - उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। पार्टनर पर अपनी बात मानने के लिए दबाव न डालें। किसी मामले को लेकर कन्फ्यूजन भी हो सकता है। शारीरिक तौर पर आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। खर्चों और संबंधों को लेकर मन में दबाव बना रह सकता है। जल्दबाजी और हड़बड़ी में काम बिगडऩे के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। बिना सोचे समझे कोई कदम न उठाएं। कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। कमजोरी भी महसूस होगी। कोई बड़ा फैसला टाल दें।
क्या करें - सौंफ गलाकर खाएं।
लव- कन्या राशि के प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस में कोई रिस्क न लें। पैसा उधार देने से बचें। स्टूडेंट्स थोड़े परेशान हो सकते हैं।
हेल्थ- थकान और आलस्य बढ़ेगा। पुराने रोग परेशान करेंगे।
Leo (सिंह)
सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te
Leo (सिंह)
पॉजिटिव - ज्यादातर काम अपने आप पूरे होते जाएंगे। चंद्रमा की स्थिति अच्छी होने के कारण मीठा बोलकर अपने काम निकलवा सकते हैं। आप अपनी बात के दोनों पहलू देख लें और अच्छे से विचार कर लें। योजना बना कर काम करेंगे तो भी सफलता मिल सकती है। आप प्रसन्न रहेंगे। जिस महत्वपूर्ण मौके का इंतजार आप कर रहे हैं, वो आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार के कुछ अवसर भी मिलने की संभावना है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। भावनात्मक तौर पर आप लगभग पूरी तरह संतुलित रहेंगे। कोई नया काम आज करना चाहेंगे। किसी दोस्त के साथ लंबी बातचीत होने की भी संभावना बन रही है। नई बातें सामने आ सकती हैं। समस्याओं का समाधान भी आज आपको मिल सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना बन रही है। धन लाभ के पूरे योग बन रहे हैं। प्लानिंग में जुट जाएं। आपको चिंता में पडऩे की जरूरत नहीं है।
नेगेटिव - कोई भी काम बिना प्लानिंग के न करें। आपका मन भी भटक सकता है। दूसरों के बारे में आपकी सोच में बदलाव हो सकते हैं। किसी को आपके बारे में कोई गलतफहमी भी होगी। छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी हो सकती है।
क्या करें - गाय को खीर-पूड़ी खिलाएं।
लव- पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारें समझें।
करियर- कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग हैं। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स परेशान रहेंगे।
हेल्थ- सेहत के मामले में सावधान रहें। मौसमी बिमारियां हो सकती हैं।
Cancer (कर्क)
कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do
Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। मेहनत व सफलता के दम पर दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें। कहीं यात्रा करने की इच्छा हो सकती है। सामाजिक तौर पर कुछ ऐसे व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए करियर में मददगार रहेंगे। आज आप बस थोड़ी शांति रख लें आपका अच्छा समय फल देने वाला रहेगा। बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको कोई बड़ा फैसला भी लेना पड़ सकता है। आपके काम बनेंगे। इनकम बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावट भी खत्म हो सकती है।
नेगेटिव - मन भटक सकता है। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। उम्मीद के हिसाब से दिन नहीं बीतेगा। थोड़े उतार-चढ़ाव भी आने की संभावना है। सेहत भी कुछ ठीक नहीं रहेगी।
क्या करें - अग्नि में गुड़ और घी डाल कर पूजा करें।
लव- पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपके प्रेम संबंध बहुत गहरे हो सकते हैं।
करियर- बिजनेस में नए संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग नहीं मिल पाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। मानसिकत तनाव भी हो सकता है।
हेल्थ- मानसिक और शारीरिक थकान से परेशान हो सकते हैं। आज हो सकता है आप अपनी पाचन क्षमता से ज्यादा कुछ खा लें।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव - उदासी और सुस्ती के दौर से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। नए दोस्त बनाने का मौका भी मिल सकता है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। नए मौके भी मिल सकते हैं। आपकी अपेक्षाएं जल्दी ही पूरी होंगी। पुरानी चिंताओं को भूल जाएं और भविष्य की तरफ देखें। किसी भी समस्या पर घबराएं नहीं और ज्यादा परेशानी हो, तो किसी से सलाह लें। शांति से विचार करके ही कोई बड़ा फैसला लें, सफलता जरूर मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे करवाने में साथ के कुछ लोगों की मदद मिलेगी।
नेगेटिव - किसी खास मामले में आप ज्यादा शंका न रखें। हर बात को अपने तरीके से देखना बंद करें। अधिकारियों पर गुस्सा करने से बचें। मिथुन राशि के कुछ लोग बेहद व्यावहारिक और स्वार्थप्रिय हो सकते हैं। आपकी राशि से चौथा चंद्रमा होने के कारण परेशानियां रहेंगी और कामकाज में रुकावटें भी आएंगी। माता को भी आपकी वजह से परेशानी होगी। चंद्रमा के कारण मन में कोई संशय बना रहेगा। कुछ मामलों में आप खुद से ही परेशान हो सकते हैं। कोई नया काम भी शुरू न करें। ज्यादा फुर्ति और झुंझलाहट के कारण परेशानी हो सकती है। काम समय पर नहीं होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।
क्या करें - किसी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को भगवान का चढ़ाया हुआ प्रसाद खिलाएं।
लव- मिथुन राशि के लोग किसी को प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। सफलता मिलेगी। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर से नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
करियर- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद नहीं मिलने से आप उदास हो सकते हैं। बिजनेस में सितारे साथ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक है।
हेल्थ- मानसिक तनाव और नींद की कमी रहेगी। बदन दर्द भी होगा।
Taurus (वृष)
वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo
Taurus (वृष)
पॉजिटिव - आज जो करना चाहते हैं उसे दिमाग में रखें। मौके की तलाश करते रहें। समय को भुनाने के लिए तैयार रहें। आपकी योजनाएं पूरी हो सकती है। दिमाग तेज चलेगा। लोगों से बातचीत या लेखन के कामों में आप सफल रहेंगे। सफलता और पद की इच्छा रहेगी। आपके सामाजिक जीवन में सुधार भी शुरू हो जाएगा। आपकी कोशिश होगी कि अपने दायरे में अपनी छाप छोड़ी जाए। समय-समय पर अपने आपको संभालते रहें। आज आपके सोचे हुए कुछ काम भी पूरे हो जाएंगे। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं।
नेगेटिव - अच्छे काम करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको कर्म का फल कम ही मिल पाएगा। कामकाज में देरी भी हो सकती है। ज्यादा ही जोश में आने से सोचे हुए कामों में रुकावटें आ सकती हैं। दिन का समय थोड़ा कमजोर भी रहेगा।
क्या करें - हनुमान जी को फल चढ़ाएं।
लव- पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मन की बाते शेयर करने के लिए दिन अच्छा है।
करियर- कार्यस्थल पर विवादों से बचने के लिए वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिल पाएगी, लेकिन कोशिश करते रहें।
हेल्थ- पुराने रोग दूर हो सकते हैं। सेहत के मामले में दिन पहले से अच्छा रहेगा।
Aries (मेष)
मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A
Aries (मेष)
पॉजिटिव - आज आप अपनी उम्मीदों पर भरोसा रखें। बिजनेस, पैसों और कानून से जुड़े मामलों में अच्छी पहल और सौदे कर सकते हैं। नए दोस्त मिलेंगे, जिनसे आप काफी कुछ नई चीजें सीख सकेंगे। आज आप पुराना काम जल्दी ही निपटाकर नए काम और नई दिशा पर ध्यान लगाएंगे। गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय और सफल रहेंगे। कॉन्फिडेंस के साथ जो भी करेंगे, उसमें सफल रहेंगे। जो बात आपने बहुत पहले कभी सीखी या सुनी थी, वही आपके बहुत काम आ जाएगी। रोजमर्रा के काम आज ही निपटा लें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नेगेटिव - आप दूसरों की मदद लेने के झंझट में न पड़ें। आपको सावधान भी रहना होगा। फालतू विवाद में उलझने से आपका पैसा और समय खराब हो सकता है। आपको कुछ कामों में ऐसा लगेगा कि किस्मत का साथ नहीं मिल रहा है। आज आप खुद के साथ और आसपास के लोगों से जबरदस्ती करने से बचें।
क्या करें - घर या ऑफिस की पश्चिम दिशा में तेल का दीपक लगाएं।
लव- अविवाहित लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। लाइफ पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।
करियर- किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक-ठीक है।
हेल्थ- सेहत में कुछ खास बदलाव नहीं होंगे। बहुत हद तक सेहत सामान्य हो सकती है। पहले से चल रही शारीरिक परेशानियां कम हो सकती है।
Different Source for daily rashifal