Today Horoscope 28-August-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
 पॉजिटिव - रोजमर्रा का कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करनी होगी। अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। उम्मीदों और क्षमताओं में थोड़ा संतुलन रखें। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। आज इसकी जरूरत होगी। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें सफलता  मिलेगी। पॉजिटिव रहने की कोशिश करें। 

नेगेटिव - गोचर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं होने से आप दुखी हो सकते हैं। बुरे ख्याल भी मन में आ सकते हैं। थोड़ी बेचैनी और चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है। आपके व्यवहार में लापरवाही हो सकती है। किसी की बात सुनने या मानने के मूड में आप कम ही रहेंगे। किसी के साथ अनबन या विवाद के योग भी बन रहे हैं। सावधान रहें। पारिवारिक सुख-शांति में कमी आ सकती है। स्वार्थी लोग आपका काम बिगाड़ सकते हैं। फालतू खर्चा भी हो सकता है। किसी कार्यक्रम में लापरवाही करने से आप परेशान हो सकते हैं।

क्या न करें - 
तला-गला खाना खाने से बचें।

लव- 
पार्टनर आपकी बातों को मुश्किल से ही समझ पाएगा। कुछ मामलों के कारण लव लाइफ में उलझने हो सकती हैं।

करियर - 
बिजनेस में कहीं पैसा भी फंसाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। खुद पर कंट्रोल करने की कोशिश करें।

हेल्थ- 
सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भोजन में सावधानी रखें।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव -  अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं। ऑफिस में अपने से छोटे लोगों की चिंता करनी होगी। आपका  कॉन्फिडेंस भी बढ़ सकता है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। आपके सोचने के तरीके में भी बदलाव हो सकता है। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है। घर परिवार के काम निपटाने में भी मन लगेगा। 

नेगेटिव - 
सभी को खुश रखना आपके लिए कठिन हो सकता है। जोश में आकर किसी काम के लिए लिमिट भी क्रॉस कर सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। आपके लिए निजी, पारिवारिक और कामकाजी जीवन में संतुलन बनाना कठिन हो सकता है। संभलकर रहना होगा। आपकी कुछ बातें सार्वजनिक भी हो सकती है। आपका पैसा न चाहते हुए भी कहीं फंस सकता है। परिवार में थोड़ी अशांति हो सकती है।

क्या करें - 
विष्णु मंदिर में इत्र चढ़ाएं।

लव- 
लव कपल में अनबन होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर से प्रेम और सहयोग कुछ कम ही मिल पाएगा।

करियर- 
अपने काम पर ध्यान दें। फालतू खर्चा करने से बचें। स्टूडेंट्स करियर में आगे बढ़ने के लिए किसी की बातों में आकर गलत काम करने का भी मन बना सकते हैं। सावधान रहें। ऐसा करने से भी बचें।

हेल्थ- 
पुरानी बिमारियों से परेशानी हो सकती है। कमर दर्द भी हो सकता है।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव - आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। जो फैसला आज होगा, उसका असर भी आप पर लंबे समय तक हो सकता है। आज आप किसी सामूहिक या सार्वजनिक कामकाज में भी शामिल हो सकते हैं। ऑफिस में अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। आपको मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। मनचाहे कामों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार भी करना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। बिजनेस के लिहाज से भी दिन अच्छा कहा जा सकता है। 

नेगेटिव - 
दिनभर थोड़ी सावधानी से ही काम लें। रिश्तों में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। बिजनेस का कोई भी बड़ा फैसला आज न करें। किसी भी काम में अति करने से बचें। आप बचकर ही रहें। ऑफिस में थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। कुछ दोस्तों से और अपने ही लोगों से अनबन होने के योग बन रहे हैं।

क्या करें - 
हनुमान जी को पान चढ़ाएं।

लव - 
लव लाइफ  ठीक के मामले में आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। पार्टनर से सहयोग और प्यार भी मिलेगा।

करियर-  
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय ठीक कहा जा सकता है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। कम्प्यूटर क्षेत्र के स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

हेल्थ - 
मौसमी बीमारियों से बचने की कोशिश करें। खाने-पीने का खास ध्यान रखना होगा।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव - रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम समय से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद मिलने के भी योग बन रहे हैं। किसी तरह का  कन्फ्यूजन भी खत्म हो सकता है। चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन हो सकता है। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। आपके सामने कई जिम्मेदारी भरे काम भी आ सकते हैं। मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव करने की भी कोशिश हो सकती है। अपने कामकाज में सुधार और विचार करने का दिन है। आज आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। रुके हुए काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। 

नेगेटिव - 
मनोरंजन पर पैसा खर्च हो सकता है। आज के काम ध्यान से और सावधानी से रखें। कुछ कामों में थोड़ी बहुत परेशानी या देरी भी हो सकती है। किसी भी काम में न तो बहुत जल्दबाजी करें और न ही किसी की बात का उलटा जवाब दें। यह दोनों चीजें आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। 

क्या करें - 
पानी की टंकी में सफेद फूल डालें।

लव- 
लव लाइफ  में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। किसी अपोजिट जेंडर की और आकर्षित हो सकते हैं।

करियर- 
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए परेशानियों वाला दिन हो सकता है। करियर से जुड़े कुछ संवेदनशील फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। निवेश के मामलों में सावधानी रखें। अपने फैसले पर भरोसा रखें।

हेल्थ- 
सेहत पर ध्यान दें, छोटी-छोटी परेशानियां भी बढ़ सकती है।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव - आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। परेशानी में खुद को संभाल लें। आपका मूड भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में थोड़ा ठीक रहेगा। ऑफिस में विपरीत लिंग वाले लोगों से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। आपको मदद मिल सकती है। विवाद के विषयों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। कुछ विवादों में समझौते भी हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में प्रगति भी होगी। कुछ मामले आपको फटाफट निपटाने होंगे। पुराने अटके कामों में भी गति आ सकती है। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। 

नेगेटिव - 
ऑफिस में परेशानी के योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में जीवनसाथी के साथ अनबन होने की भी संभावना बन रही है। घर की उलझनों के कारण काम पर ध्यान देने में समस्या हो सकती है। रिश्तों के पुराने अनसुलझे मामले आपके सामने आएंगे।

क्या करें - 
गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।

लव - 
जीवनसाथी की मदद से कुछ खास काम भी पूरे हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए दिन अच्छा हो सकता है।

करियर-  
खर्चे ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। करियर संबंधी मामलों में सावधान रहें। 

सेहत - 
कोई पुराना रोग भी परेशान कर सकता है।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान होते हैं। किसी नजदीकी दोस्त से मुलाकात होने पर आपको संतोष रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस भी वापस आएगा। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी अनुभवी से भी सलाह ले लें। शारीरिक परेशानियां भी आज खत्म हो सकती हैं। बिजनेस में अच्छी स्थिति बन सकती है। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। दिखावे से दूर रहने की कोशिश करें तो ही अच्छा रहेगा।

नेगेटिव - 
नौकरीपेशा लोगों के सामने ऑफिस में गलतफहमी या टकराव की स्थिति बन सकती है। चलते कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं। पैसों से जुड़ा तनाव हो सकता है। पैसों के मामले में दूसरों की राय आपको कम समझ आएगी। पार्टनर के साथ संबंधों में हल्का तनाव भी हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों पर, बजट और खर्चे को लेकर मतभेद होने के योग बन रहे हैं। परिवार में आर्थिक मामलों पर कुछ बहस भी हो सकती है।

क्या करें - 
चंदन का तिलक लगाएं।

लव- 
लवर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। तुला राशि के शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। पार्टनर की मदद से तनाव खत्म हो सकता है।

करियर- 
बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना बन रही है। आज आप समय और पैसा गंवाने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है।

हेल्थ- 
सेहत के लिहाज से सितारे कमजोर हैं। खान-पान में बदलाव होने के कारण कोई एलर्जी या इन्फेक्शन हो सकता है। बच कर रहें।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव -  आपके कुछ ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। अपनी कोशिशों में आज आप सफल हो सकते हैं। कुछ नया भी सीखने को मिलेगा। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। गोचर कुंडली के अनुसार चंद्रमा का असर आपके पैसों पर हो सकता है। आप मीठा बोलकर सारे काम पूरे करवा सकते हैं। किसी काम के लिए कोशिश करेंगे, तो जल्दी ही सफलता मिलने के योग हैं।  किस्मत का भी साथ मिल सकता है। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे। अपने आप पर भरोसा रखें। 

नेगेटिव - 
वाणी पर नियंत्रण न रखा, तो बातचीत में कोई गलतफहमी हो सकती है। ये गलतफहमी नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकती है। कन्या राशि के लोग आज अपनी दो तरफा बातों के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं।

क्या करें - 
पीने का पानी रखने के स्थान पर दीपक लगाएं।

लव - 
लव लाइफ  के लिए दिन अच्छा हो सकता है। पति-पत्नी के संबंंध मजबूत हो सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षण भी महसूस हो सकता है।

करियर-  
बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। स्टूडेंट्स के लिए अनुकूल और फायदे वाला समय है।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में समय सामान्य हो सकता है। महिलाओं को थोड़ी परेशानी हो सकती है।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव -  बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं और आपका अच्छा असर लोगों पर पड़ सकता है। जो काम और बातें अटक रही हैं, उनके लिए कोई बीच का रास्ता भी निकल सकता है। कामकाज में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके पास ऑफिस या अपने पेशे के काम बहुत रहेंगे। बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश भी आप कर सकते हैं। मन लगा कर काम करेंगे, तो सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। घर के मामले सुलझा लेंगे। सबसे विनम्र होकर बात करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आज आपको मिल सकता है। कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें।

नेगेटिव - 
ग्रह-स्थिति के कारण आपके पारिवारिक और कामकाजी जीवन में थोड़ा टकराव भी होने की संभावना बन रही है। तनाव के कारण आपके लिए ये तय करना मुश्किल हो सकता है कि क्या करें और क्या नहीं।

क्या करें - 
किन्नरों को इलाइची खिलाएं।

लव- 
पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा और बहुत से मामलों में आपके लिए मददगार भी रहेगा।

करियर - 
नौकरीपेशा लोगों की लाइफ  में अच्छे मौके आ सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिलने के योग हैं। 

हेल्थ- 
सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। बस थोड़ी थकान हो सकती है। 



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव - कर्क राशि के लोग अपने हालातों को बदलने की कोशिश कर सकते हैं। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए कुछ काम भी पूरे होने की संभावना है। ऑफिस के कुछ खास काम निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। काम में भी मन लगेगा। संयम में रहना होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। 

नेगेटिव - 
अधूरी इच्छा और कुछ खास काम पूरे होने में थोड़ा समय भी लग सकता है। आपको सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका मन एक जगह नहीं लगेगा। जिससे आप परेशान हो सकते हैं। कुछ वादे पूरा करने का दबाव भी आप पर हो सकता है। आपकी ही कुछ बातों में टकराव और तनाव होने के योग बन रहे हैं। अपनी झुंझलाहट बच्चों पर या परिवार के सदस्यों पर निकालने से बचें। इसको लेकर थोड़े सावधान रहें। 

क्या करें - 
चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं।

लव - 
लव लाइफ  के मामले में कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। पुरानी बातों और यादों से लव लाइफ मजबूत हो सकती है। आप पर पार्टनर का भरोसा बढ़ सकता है।

करियर-  
बिजनेस में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। गोचर कुंडली के चौथे भाव का चंद्रमा आपको टेंशन दे सकता है। 

हेल्थ- 
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। सेहत के मामले में खर्चा बढ़ने के योग हैं।



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव -  दिन अच्छा है। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा फायदा होगा। कोई परेशानी पैदा हो जाए तो अपनी स्थिति साफ करने की पूरी कोशिश करेंगे और आप इसमें सफल भी हो सकते हैं। इससे आपकी हालत थोड़ी बेहतर हो सकती है। ऑफिस में विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। ऐसे लोगों से मदद मिलने के भी योग हैं। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति में संतुलन बन सकता है। 

नेगेटिव - 
आसपास का कोई व्यक्ति भावनात्मक तौर पर असंतुलित भी हो सकता है। उसके कारण आपके भी कुछ काम अटक सकते हैं। कामकाज और जिम्मेदारी के क्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके लिए किसी भी मामले पर फैसला लेना मुश्किल हो सकता है। किसी भी काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाने से आप ही परेशान हो सकते हैं। आपके इरादे चाहे जितने भी नेक रहें, कुछ लोग आपको गलत समझ सकते हैं। 

क्या करें - 
पूड़ी और बताशा छत पर रखें।

लव- 
पार्टनर से मानसिक सहयोग और सुरक्षा मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाएं समझेगा।

प्रोफेशनल- 
बिजनेस और नौकरीपेशा लोग किसी अजनबी पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स का ध्यान फालतू कामों में हो सकता है।

हेल्थ- 
सेहत में पहले से थोड़ा सुधार होने के योग हैं। बहुत दिनों से चली आ रही सेहत की समस्या भी खत्म होने की संभावना बन रही है।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव - आपको खाली हाथ घर नहीं लौटना पड़ेगा। पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। कम से कम कोई पार्ट-टाइम काम भी आज आपको मिल सकता है। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है। काम करते समय मन लगाने की कोशिश करें। पुराने कुछ मामलों में अनबन भी खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार हो सकता है।

नेगेटिव  - 
अपना पक्ष रखने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी इस कोशिश से बात और बिगड़ भी सकती है। आप लगभग हर चीज पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचें। कुछ कामों को लिए सावधान रहें। चंद्रमा आपको किसी न किसी तरह से परेशान कर सकता है। काम में बार-बार परेशानियां आ सकती हैं। खास लोगों के साथ तालमेल की कमी भी महसूस हो सकती है। अपने ही मन के काम करने की कोशिश करेंगे तो तनाव हो सकता है। धन हानि के भी योग बन सकते हैं। अपने नजदीकी संबंधों में सावधानी रखें। 

क्या करें - 
किसी भी मंदिर की दीवार पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।

लव- 
लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर आपकी भावना समझेगा। अविवाहित लोगों को भी लवर से मदद मिलने के योग हैं।

करियर -  
बिजनेस को लेकर टेंशन दूर हो सकती है। कोई बड़ा निवेश भी सोच-समझकर करें। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- 
जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। नसों या मसल्स के दर्द से भी समस्या हो सकती है।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव -  रोजमर्रा के कामों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा होने से ज्यादातर मामलों में आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के खास काम भी पूरे हो सकते हैं। आपके लिए पैसों के मामले भी खास हो सकते हैं। जीवनसाथी से बातें और कुछ मुद्दे न टालें। रोज के कामों की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आपके वो काम भी पूरे हो सकते हैं जो आप पूरे नहीं कर पा रहे थे। इनकम सामान्य रहेगी, रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव - 
पैसों के मामलों में कोई आपको ठगने की कोशिश कर सकता है। बिजनेस पार्टनर या किसी के साथ पैसों को लेकर अनबन चल रही है, तो भी आप खुद को ठगा हुआ भी महसूस कर सकते हैं। सावधान रहें। हो सके तो विवाद के मामले टाल दें। आर्थिक तंगी के कारण कॉन्फिडेंस भी डगमगा सकता है। किसी पर डिपेंड होने से बचें।

क्या करें - 
बड़ के पत्तों पर राम लिखकर हनुमान जी को चढ़ाएं।

लव- पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। प्रेमी से अपनी भावनाएं शेयर करेंगे तो लव लाइफ की गलतफहमियां दूर हो सकती है।

करियर-  
वर्क प्लेस पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अनुकूल हो सकता है।

हेल्थ- 
सेहत के मामले में भी दिन अच्छा कहा जा सकता है। पुराने रोग, दर्द, जलन आदी में राहत मिल सकती है। 


Different Source for daily rashifal