Today Horoscope 23-August-2017 Rashifal
'aaj ka rashifal'




Pisces (मीन)

मीन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची |
First letter of name for rashisign pisces : Dee, Doo, Th, Jh, Yan, De, Do, Chaa, Chee


Pisces (मीन)
पॉजिटिव - पैसों के मामलों में समय पर मदद मिल सकती है। घर और ऑफिस दोनों जगह आपकी बातें लोगों पर असर करेंगी। किसी समस्या के मामले में आपसे राय भी ली जा सकती है। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है या मुलाकात के भी योग बन रहे हैं। नौकरी का कोई नया मौका भी आज मिल सकता है। प्रेम संबंध और गहरे हो सकते हैं। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप जिसकी जितनी मदद करेंगे, भविष्य में भी उतनी ही मदद आपको मिलेगी। किसी बुजुर्ग से हुई बातचीत आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकती है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के लिए कोशिश कर रहे हैं तो उसका पॉजिटिव नतीजा मिल सकता है। जीवनसाथी से भी सहयोग मिलेगा। 

 
नेगेटिव - 
व्यवहार में संतुलन और सावधानी रखें। आपको कोई गलतफहमी भी हो सकती है। जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति के लिए आपके मन में गलत सोच भी हो सकती है।

क्या न करें - 
घर से निकलने के बाद पीछे मुड़कर न देखें।

लव- 
पार्टनर के साथ यादगार समय बीतेगा। पार्टनर से सहयोग भी मिल सकता है। परिवार की जरूरतों का दबाव भी आप पर हो सकता है।

करियर- 
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पुराने काम भी बन सकते हैं। स्टूडेंट्स थोड़े परेशान हो सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलन के योग हैं।

हेल्थ- 
जोड़ों का दर्द हो सकता है। पेट और आंखों में जलन हो सकती है।



Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा |
First letter of name for rashisign aquarius : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da


Aquarius (कुंभ)
पॉजिटिव - किस्मत का साथ मिल सकता है। कुछ जरूरी बातें अपने दिमाग में रखें। आज कहीं से पैसे मिल सकते हैं। रिश्तों के लिहाज से आपके लिए दिन खास हो सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। लव मेरिज करने वाले लोगों को परिवार से मदद मिल सकती है। बिजनेस पार्टनर से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। नई योजनाएं बनेंगी। नौकरी की जगह में बदलाव के योग बन रहे हैं।

नेगेटिव - 
किसी खास काम के लिए ज्यादा जिद न करें। कुछ कठिन मामले सामने आ सकते हैं। जिन पर आपको नए सिरे से विचार करना होगा। कामकाज या बिजनेस ज्यादा फैलने के कारण परेशानी हो सकती है। आज आपको कुछ ज्यादा थकान हो सकती है। साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति के मन में आपको लेकर गलतफहमी भी हो सकती है।

क्या करें - 
हल्दी, केसर और चंदन मिलाकर लक्ष्मी जी को तिलक लगाएं।

लव- 
किसी को प्रपोज करने की सोच रहें हैं तो सावधान रहें। आपकी कोई बात लवर को हर्ट भी कर सकती है। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर से संबंध अच्छे हो सकते हैं। 

करियर-  
स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। सरकारी कर्मचारियों को विभागीय सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- 
आलस्य और थकान से परेशानी हो सकती है। मनोबल में भी कमी महसूस हो सकती है।



Capricorn (मकर)

मकर राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी |
First letter of name for rashisign capricorn : Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Khe, Kho, Gaa, Gee


Capricorn (मकर)
पॉजिटिव -  किसी की मदद करने के लिए आप पहल कर सकते हैं। कुछ लोगों की उदारता से आपके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। ऐसे लोगों से आज आप प्रभावित हो सकते हैं। आपको नया अनुभव मिल सकता है। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। आपके कामकाज में कुछ बदलाव हो सकता है। सामाजिक दायरे में भी थोड़ा बदलाव होने के योग हैं। दोस्त और परिवार से कोई जिम्मेदारी वाला काम भी आपको मिल सकता है। आपको नए क्षेत्र में प्रवेश का मौका मिल सकता है।

नेगेटिव - 
सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। कुछ मामलों में आपका पैसा रुक भी सकता है। किसी से मदद मांगने में संकोच कर सकते हैं। कोई कठिन काम भी आपको परेशान कर सकता है। रिश्तों के क्षेत्र में तनाव के योग हैं। पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी भी आपको टेंशन दे सकती है। रोजमर्रा के काम में या तो मन नहीं लगेगा या रुकावटें आ सकती है। किसी एक काम में मन नहीं लगेगा। ज्यादा बोलने के कारण भी आपका नुकसान हो सकता है। आपका कामकाज अव्यवस्थित हो सकता है। सावधान रहें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

क्या करें  - 
सुबह उठकर बिना बोले कांटेदार पौधे में पानी डालें।

लव- 
लाइफ पार्टनर और लवर से सोच-समझकर बोलें। वाणी पर संयम रखें। संबंध भी बिगड़ सकते हैं।

करियर-  
दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में रिस्क लेने से बचें। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- 
सावधान रहें। चोट या दुर्घटना हो सकती है। सेहत बेहतर करने के लिए कोई उपाय करेंगे।



Sagittarius (धनु)

धनु राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे |
First letter of name for rashisign sagittarius : Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Taa, Bhe


Sagittarius (धनु)
पॉजिटिव -  ज्यादातर मामलों में दिन अच्छा कहा जा सकता है। कठिन काम भी आसानी हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलने की संभावना है। जिन लोगों से आपकी मुलाकात होगी वे आपके लिए मददगार हो सकते हैं। पैसों की स्थिति में भी सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों से बिजनेस और नौकरी के मामलों में सलाह मिल सकती है। इसका फायदा भी होगा। घरेलू सामान की खरीददारी कर सकते हैं। संतान से सहयोग मिलेगा। इनकम बढ़ने की संभावना है। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। बिजनेस में फायदे के योग हैं। अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। पदोन्नति के मौके मिलेंगे। यात्रा के बारे में विचार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

नेगेटिव - 
कुछ लोगों के मन में आपके लिए गलतफहमी भी हो सकती है। पैसों के लेन-देन को लेकर थोड़ी टेंशन होने के योग बन रह हैं। कुछ कागजी कामकाज को लेकर भी आप परेशान हो सकते हैं।

क्या न करें - 
कॉस्मेटिक चीजों पर पैसा खर्च न करें।

 
लव- 
पार्टनर के मन में आपके लिए इज्जत बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर आप ईमानदार रहेंगे।

करियर-  
ऑफिस में आपके काम की तारीफ  हो सकती है। अधिकारियों से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई बुजुर्ग आपसे नाराज भी हो सकता है। करियर में बड़े लोगों से मदद मिलेगी। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम भी पूरे होने की संभावना है।

हेल्थ- 
थकान होगी। आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है।



Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू |
First letter of name for rashisign scorpio : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu


Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव -  आप सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। साथ लेकर चलने वाले विचार नौकरी में आपके लिए मददगार हो सकते हैं।  बिजनेस में अपने ही लोगों से सहयोग मिलने की संभावना है। कोई ऑफर मिले तो उसके बारे में जानकारी जुटा लें। पुराने दोस्तों से मिलें और नए लोगों से बिजनेस रिलेशन मजबूत करने की कोशिश करें। कोई दोस्त आपको किसी नए अवसर का सुझाव दे सकता है। लोग आपकी तरफ अट्रैक्ट हो सकते हैं। पैसों का कोई मामला उठे, तो उसे आज ही सुलझा लें। आज आप कारोबार में कोई बड़ी योजना भी बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आ सकती है।

नेगेटिव - 
जमीन-जायदाद के मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। आप किसी को फालतू राय न दें। आप थकान महसूस कर सकते हैं। टेंशन हो सकती है। किसी बात का डर भी रह सकता है।

क्या करें - 
सौंफ-मिश्री खाएं।

 
लव- 
पार्टनर या जीवनसाथी का मूड आपके लिए सकारात्मक नहीं होने से आप परेशान हो सकते हैं। जिससे प्रेम करते हैं, उसके साथ समय बिताएंगे, लेकिन उससे बहुत ज्यादा उम्मीदें न रखें। आप गलतफहमियों के शिकार भी हो सकते हैं।

करियर- 
किसी को उधार पैसा न दें। लेन-देन में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। 

हेल्थ- 
सिर दर्द हो सकता है। घबराहट भी होगी। सावधान रहें।



Libra (तुला)

तुला राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashisign libra : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te


Libra (तुला)
पॉजिटिव - ऑफिस और बिजनेस में आपकी इमेज भी बढ़ सकती है। किसी प्रोजेक्ट, निवेश या आपकी नौकरी को लेकर बड़ा फैसला भी हो सकता है। जो भी फैसला होगा आपके फेवर में ही रहेगा। अचानक करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। ऑफिस का खास काम आप किसी नए तरीके से निपटाएंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ी हुई रहेगी। अपने काम के दम पर आज आप साथ के लोगों को इम्प्रेस कर सकते हैं। दूसरों के अनुभवों के कारण दिमाग में कई तरह की प्लानिंग चल सकती हैं। मकान बदलने का विचार आ सकता है। दिन शांति से बीतेगा। यात्रा के कार्यक्रम पर विचार हो सकता है। मानसिक तौर पर शांति और स्थिरता महसूस होगी। नए दोस्तों से मुलाकात होगी। आप कुछ फैसले और वादे भी करेंगे। अपोजिट जेंडर से अट्रैक्ट हो सकते हैं।


नेगेटिव - कुछ जरूरी कामकाज में देरी होने से मूड ऑफ हो सकता है। बिजनेस में किसी तरह की टेंशन हो सकती है। वर्क प्लेस पर किसी से अनबन के भी योग बन रहे हैं। फालतू खर्चा या गलत जगह निवेश करने से पैसा फंस सकता है। 

क्या करें - 
घर में पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें।

लव- 
पार्टनर से झूठ न बोलें। आपका झूठ पकड़ा जा सकता है। न चाहते हुए कोई बड़ा वादा भी आपको करना पड़ सकता है। बेहतर होगा बातों को ज्यादा गंभीर न होने दें। 

करियर- 
गुस्से पर कंट्रोल करें वरना ऑफिस में विवाद के योग बन सकते हैं। करियर में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। 

हेल्थ- 
सेहत के मामले में तुला राशि वालों के लिए दिन ठीक कहा जा सकता है।



Virgo (कन्या)

कन्या राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो |
First letter of name for rashisign virgo : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po


Virgo (कन्या)
पॉजिटिव - अपने काम पर आप पूरा और बहुत बारीकी से ध्यान देंगे। नौकरी या बिजनेस में आपको फायदे वाले काम का ऑफर मिल सकता है। नई योजना पर विचार करने और उस पर काम करने के लिहाज से अच्छा दिन हो सकता है। यात्रा में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी से भी मदद मिलने के योग हैं। आपका सकारात्मक रवैया लोगों को पसंद आएगा। पैसा कमाने के लिए कोई नई तरकीब भी आज आप लगा सकते हैं। दूसरों की मदद से कोई बड़ा काम भी समय से पहले हो सकता है। शैक्षणिक और कानूनी कामों में आपको सफलता मिल सकती है। निजी संबंधों में कोई अनबन की स्थिति बन सकती है उसे सुलझाने के मौके आपको जरूर मिलेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका भी आपको मिल सकता है। 

नेगेटिव - 
हड़बड़ी से बचें। दो तरफा विचारों से परेशान हो सकते हैं। नेगेटिविटी से बचने की कोशिश करें। पैसों की कमी भी महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को आपकी स्थिति से जलन हो सकती है।

क्या करें - 
पानी में 2 बूंद दूध मिलाकर नहाएं।

 
लव- 
किसी को लव प्रपोजल भी दे सकते हैं। सफलता मिलने के योग हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

करियर- 
व्यापारिक यात्राएं भी सफल हो सकती हैं। जोखिम भरे निवेश से बचें। कोई बड़ा फैसला भी न लें। आज आप जल्दबाजी में रहेंगे। करियर में उतार-चढ़ाव भी आते रहेंगे। काम और पढ़ाई दोनों में मन नहीं लगने से परेशान हो सकते हैं।

हेल्थ- 
पुराने रोग परेशान करेंगे। खान-पान में सावधानी रखें।



Leo (सिंह)

सिंह राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे |
First letter of name for rashisign leo : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te


Leo (सिंह)
पॉजिटिव - दोस्तों से मुलाकात होगी और मदद भी मिलेगी। खुद को ज्यादा ही महत्व देने की कोशिश कर सकते हैं। साथ के कुछ लोग आपसे अट्रैक्ट हो सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार लाने की कोशिश करें। नौकरी या बिजनेस में आज कुछ ऐसे काम होने के योग हैं जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। मौज-मस्ती का मन रहेगा। खुद को समय देने की कोशिश करेंगे। जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। किसी अच्छी आदत से आपको धन लाभ या फायदा हो सकता है। आपको जिस व्यक्ति से जो काम करवाना है वो थोड़ी-सी कोशिश से हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। आपका कारोबार भी सामान्य रहेगा। निचले वर्ग के कर्मचारियों से मदद मिलने के योग हैं।

नेगेटिव - 
ऑफिस में आपसे कोई ऐसी गलती हो सकती है, जिसका अहसास आपको आगे जाकर होगा। सावधान रहें, फालतू कामों में समय खराब होने से चिड़चिड़ाहट हो सकती है। जीवनसाथी से भी कोई विवाद होने के योग बन रहे हैं। संभलकर रहें।

क्या करें - कार्तिकेय भगवान को प्रणाम करें।

 
लव- 
जीवनसाथी के साथ दिन अच्छे से बीतेगा। किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे और प्यार बढ़ेगा।

करियर-  
धन लाभ के योग बन रहे हैं। सोचे हुए काम न होने के कारण मूड भी खराब हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठीक ही रहेगा।

हेल्थ- 
नींद की कमी और सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं।



Cancer (कर्क)

कर्क राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो |
First letter of name for rashisign cork : Hee, He, Hoo, Daa, Dee, Doo, De, Do


Cancer (कर्क)
पॉजिटिव -  कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। चतुराई से काम पूरा कर लेंगे। अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। खरीददारी करते समय खुद पर कंट्रोल करें। इससे आपको ही फायदा होगा। कोई साथी निवेश का सुझाव भी दे सकता है। आप समझ जाएंगे कि आपको क्या करना चाहिए। कई तरह की जिम्मेदारियां होने से आप व्यस्त भी रहेंगे, लेकिन उनसे आपको फायदा होने के योग हैं। परिवार में शांति हो सकती है। पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर भी हो सकती है। मांगलिक कामों में शामिल होने के मौके मिल सकते हैं। 

नेगेटिव - 
साथ काम करने वाले लोगों पर कोई टिप्पणी न करें। बिना सोचे-समझे बोलेंगे तो परेशान हो सकते हैं। विवाद भी हो सकता है। सावधान रहें। गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। साथ काम करने वाला कोई व्यक्ति आप पर थोड़ा दबाव बना सकता है।

क्या करें - 
पार्वती जी को प्रणाम करें।

 
लव- 
अपने पार्टनर का ध्यान रखें। पार्टनर से सहयोग और सुख मिलेगा।

करियर-  
कार्यक्षेत्र में मन न लगने पर नुकसान हो सकता है। एक और जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। कुछ स्टूडेंट्स असफलता के कारण परेशान हो सकते हैं।

हेल्थ- 
पेट खराब हो सकता है। खाने-पीने मे सावधानी रखें। 



Gemini (मिथुन)

मिथुन राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा |
First letter of name for rashisign gemini : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Ha


Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव -  करियर में आगे बढ़ने और पैसे कमाने के लिए कोई योजना बन सकती है। ऑफिस में भी काम ज्यादा रहेगा, लेकिन आप काम बांट देंगे, तो आसानी से निपट जाएगा। पैसों से जुड़े कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार में कोई खुशी का कार्यक्रम बन सकता है, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं।  आप खुश भी रहेंगे। समय अच्छा रहेगा। कारोबार बढ़ाने वाले काम हो सकते हैं। बिजनेस में संतान से भी आपको मदद मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय हो सकता है।

नेगेटिव - 
विचारों में उग्रता हो सकती है। एक ही बात बार-बार दोहराने से बचें। परिवार या साथ के ही लोगों से कोई गलतफहमी होने के भी योग बन रहे हैं।  अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे, तो परेशानी बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में कहा-सुनी होने की भी संभावना बन रही है।

क्या करें - 
1 सिक्का जमीन में दबा दें।

लव- 
पार्टनर की भावनाओं को समझें, अपना गुस्सा पार्टनर पर न निकालें। अविवाहित लोग इमोशनल हो सकते हैं।

करियर-  
कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आगे बढ़ें। नए लोगों से मिलें। पुराना पैसा लाने की कोशिश करेंगे तो सफलता मिल सकती है। परीक्षा में भी  सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ- 
पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। एसिडिटी भी हो सकती है।



Taurus (वृष)

वृष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो |
First letter of name for rashisign taurus : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo


Taurus (वृष)
पॉजिटिव -  आपकी मानसिक स्थिति कुछ अलग हो सकती है। आज आप सकारात्मक तरीके से ज्यादा सोच-विचार करेंगे। चुनौतियों का एक दौर भी खत्म हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि और बढ़ सकती है। पैसों के किसी खास  मामले में भी आप किसी से सलाह करें। आपको समाधान मिल सकता है। परिवार के साथ रहने का समय भी मिलेगा। कई तरह के रचनात्मक विचार मन में आ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में चली आ रही पुरानी परेशानियों में राहत मिलने के योग हैं। आप व्यक्तिगत कामों में सर्वश्रेष्ठ हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। किसी को उधार दिया गया पैसा भी वापस मिलने के योग हैं। 

नेगेटिव - 
किसी नए या खास काम को शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं। दौड़-भाग भी हो सकती है। साथ रहने वाले या कोई करीबी व्यक्ति आपकी बात का गलत मतलब भी निकाल सकता है। अपने हाव-भाव पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। किसी पर टिप्पणी करने से भी बचें। दूसरों के कामकाज में दखल न दें।

क्या करें - 
किसी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।

 
लव- 
पार्टनर के साथ समय बिताने की बहुत इच्छा रहेगी। किसी बड़े और खास मामले पर पार्टनर से बातचीत हो सकती है। 

करियर- 
अपनी मौजूदा नौकरी से आप असंतुष्ट भी हो सकते हैं। आज आप कुछ बदलाव भी करना चाहेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। आपके लिए  समय भी अच्छा रहेगा।

हेल्थ- 
सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।



Aries (मेष)

मेष राशिचिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ |
First letter of name for rashisign aries : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A


Aries (मेष)
पॉजिटिव -  अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। बड़ी योजनाओं और विचारों पर बात होगी। नया काम भी शुरू हो सकता है। किसी भी मौके का फायदा उठाने में देर न करें। खासतौर पर नौकरी का जो नया ऑफर आपको मिले, उस पर ध्यान दें। रूटीन समस्याओं से निपटने में आप सफल हो सकते हैं। नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है। इसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। रिश्तों के मामले में कुछ खास सवालों के जवाब आपको मिल सकते हैं। सभी के साथ सहयोग का रवैया रखें। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।

नेगेटिव - 
बातचीत में ध्यान दें। अपनी इच्छाओं पर थोड़ा कंट्रोल करें। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। जोखिम भरे काम करने में सावधान रहें। कारोबार के बढ़ते खर्चे आपको टेंशन दे सकते हैं। साझेदारों से विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद हो सकता है। संभलकर रहें।

क्या करें - 
घर और ऑफिस से फालतू कागज या सामान हटा दें।

 
लव- 
पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ मामलों में वैचारिक मतभेद होने के भी योग बन रहे हैं। लिहाजा अपनी वाणी पर संयम रखें।

करियर- 
कामकाज ज्यादा होने से टेंशन हो सकती है। साझेदारी का काम करते हैं तो सावधान रहें। 

हेल्थ- 
सेहत में कोई खास बदलाव नहीं होगा। थकावट बनी रहेगी।


Different Source for daily rashifal