Virgo (कन्या)
आज आपके मन में स्वार्थ और कंजूसी का भाव भी आ सकता हैं। आज आपको करियर के क्षेत्र में एक छोटा बदलाव या छोटा सा नुकसान भी झेलना पड़ सकता हैं। यह झटका क्षणिक ही है, और आप थोड़े चिंतन के बाद सही निर्णय कर सकते हैं। अगर आपका कोई कार्य या व्यवसाय आपके घर से ही चलता है, तो आपको लगातार फायदा होता रहेगा। आपके लिए बेहतर रहेगा कि अपनी आमदनी के लिए एक से ज्यादा सोर्स तैयार रखें, कोई पार्टटाइम काम भी खोज लें।
पैसों के मामलों में एक नई शुरुआत करने का सही समय है। पैसों की थोड़ी कठिन स्थिति सामने आने पर ज्यादा न घबराएं। आपके काम पूरे हो जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने, ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करने और सक्रिय रहने का दिन हैं। कोई नजदीकी व्यक्ति आपका हौंसला बढ़ा सकता है। कोई विवाद चला आ रहा हो, तो आज समझौता कर सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें खत्म हो सकती है। आपका ध्यान, संतान और शिक्षा की तरफ रहेगा। आज आप अपनी वाणी से हर काम पूरे कर सकते हैं। मीठा बोलें। पार्टनर से आज आपके संबंध मधुर हो जाएंगे।
लव- लव लाइफ के लिए आज का दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।
प्रोफेशन- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग हैं।
हेल्थ- आज का दिन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव रहेगा।
करियर- विद्यार्थियों को मेहनत से सफलता मिलेगी। मेडिकल विद्यार्थियों को शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा।