Scorpio (वृश्चिक) 30-April-2015 Rashifal




Scorpio (वृश्चिक)


अधिकारी वर्ग से आज कुछ बहस हो सकती है, लेकिन आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आप बड़े पद पर पहुंच सकते हैं। आज कुछ नया भी हो सकता है। आज काफी समय लोगों से बातचीत में और लोगों के साथ लंबी बैठकों में निकल सकता हैं। अचानक कोई अच्छी बात आपके दिमाग में आ सकती है। कोई प्रेरणा भी आपको मिल सकती हैं। आप जो भी काम करते हैं, उसमें आज आपकी नेतृत्वकारी भूमिका हो सकती हैं। आज आप लोगों को सिर्फ  विकल्प सुझाएं, फैसले उन्हीं पर छोड़ दें। आज आपकी प्रतिभा पर किसी बहुत प्रभावशाली व्यक्ति की निगाह जरूर पड़ेगी। 
किसी से बेवजह विवाद या टकराव न लें। नजदीकी लोगों से बातचीत में आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको सफलता मिल सकती हैं। आज आपको धन लाभ भी हो सकता हैं। कोई अनुभवी या बुजुर्ग आपको सही सलाह दे सकता हैं। आप जिन लोगों से प्रेम करते हैं, जो आपके पुराने दोस्त हैं, आप उनके प्रति बेहद विनम्र रहेंगे। किसी बुजुर्ग रिश्तेदार से मिलने उसके घर जा सकते हैं। 
 
लव- आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अविवाहितों को प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त हो सकती हैं। आज प्रेम के इजहार के लिए दिन अच्छा है।

प्रोफेशन- बेकार के कामों में समय निकल सकता है। व्यापार में लाभदायक बड़े सौदे मिल सकते हैं, लेकिन फैसला अभी नहीं होगा। नए व्यापार, नई नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त होगा।

हेल्थ- सिर दर्द और कफ रोग हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

करियर- मेडिकल विद्यार्थियों को बहुत मेहनत के बाद अच्छी सफलता मिलेगी। टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल हो सकता है।