Pisces (मीन) 28-April-2015 Rashifal




Pisces (मीन)


जीवनसाथी के सम्मान से प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकेगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें तो ही अच्छा है। इस राशि वालों के परिवार से चले आ रहे मतभेद सुलझेंगे। रुका हुआ काम पूरा होने के योग है। अगर आपका कोई गुप्त प्रेम प्रसंग चल रहा है, तो आज आपकी राशि में आपके जीवनसाथी और प्रेमी के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। अगर आप अविवाहित हैं और आपका कोई प्रेम प्रसंग भी नहीं है, तो आज दोस्तों के साथ कुछ अनबन की स्थिति बन सकती है।
आज आपकी रचनात्मक ऊर्जा चरम पर हो सकती है। आप जो भी काम कर रहे हैं, उसमें बहुत सरलता से सफल भी हो सकते हैं। जरूरत की हर स्थिति में दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहें। व्यक्तिगत उपलब्धियों से संतुष्टि रहेगी। शिक्षण कार्य में सफलता मिल सकती है। दूसरे लोगों के साथ बातचीत के जरिए आप अधिकांश मामलों को सुलझाने में सफल भी हो सकते हैं, लेकिन दूसरों के भावनात्मक झमेले से दूर रहें, वरना आप बेवजह के विवादों में फंस सकते हैं।  पुराने विवाद भी आज सामने आ सकते हैं।

लव- प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज इस राशि वालों को अपने प्रेमी से सहयोग और स्नेह मिल सकता है।

प्रोफेशनल- व्यापार में विवादों का निपटारा हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। कार्य स्थल पर वातावरण आपके फेवर का हो सकता है, लेकिन आज आपको कुछ नया नहीं करना है और कोई विवाद हो तो शांति से निपटा लें।

हेल्थ- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। भोजन संबंधित परेशानियां होने के योग बन रहे हैं

करियर- इस राशि के विद्यार्थियोंं के लिए पूरा सप्ताह मेहनत करवाने वाला रहेगा। कॉमर्स में करियर बनाने वालों के लिए समय सामान्य रहेगा।