Libra (तुला) 27-April-2015 Rashifal




Libra (तुला)


आज आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा, लेकिन हड़बड़ी न करें। जल्दबाजी से बना बनाया काम एक पल में बिगड़ भी सकता है। सीखी या सुनी कोई बात आज आपके बहुत काम आएगी। दोस्तों के बीच या साथ काम करने वालों के बीच कोई ऐसी घटना घट सकती है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित होती हो, सावधान रहें। यात्रा कार्यक्रम में बाधा आ सकती है। 
तुला राशि वालों का शरीर आज सुस्त है, आज आप कम मेहनत में भी ज्यादा थक भी सकते हैं। कल तक का इंतजार कर लें, जब आप फिर एक बार पूरी लय में होंगे। पैसों के मामले किसी की मदद से सुलझ जाएंगे। नजदीकी रिश्तों में भावनात्मक गहराई महसूस करेंगे, जो आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी हो चुकी थी। परिजनों और दोस्तों का मिलन हो सकता है। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। किसी नाजुक मौके पर आप अपना आत्मनियंत्रण भी खो सकते हैं और कोई  गलती हो सकती है। जमीन- मकान संबंधी कार्य योजना बन सकती है। स्थायी संपत्ति भी मिल सकती है। सभी तरफ  से मदद मिल सकती है। 
 
लव- पार्टनर से सहयोग और धन प्राप्ति होगी। लव प्रपोजल देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा।

प्रोफेशन- व्यापार में लाभ के आसार होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

हेल्थ- पेट के रोगों से परेशान होना पड़ सकता है। सावधान रहें।

करियर- टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक है। सावधान रहें।