Gemini (मिथुन) 28-April-2015 Rashifal




Gemini (मिथुन)


सुख-समृद्धि बढ़ेगी। लाभ होगा। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। आज आप अपने निजी जीवन के और अपने बिजनेस के लक्ष्यों को लेकर दिन भर बहुत व्यस्त हो सकते हैं। एक के बाद दूसरी उलझन बनी रहेगी। कई तरह से लोगों से मुलाकात होगी। पैसों के कुछ मामलों की चिंता करनी पड़ सकती है। कुछ मामलों पर नजदीकी लोगों से खुले मन से बात करनी होगी। भ्रम की एक स्थिति आज परेशानी में डाल सकती है। आपका ध्यान इस बात पर रहेगा कि दूसरे लोग किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं।  
आपके लिए अच्छा रहेगा कि उन सभी बातों से खुद को दूर रखें, जो आपको डायरेक्ट या इनडायरेक्ट किसी भी तरह से परेशान करती है। फालतू संदेह न करें। अनपेक्षित मेहमान आ सकते हैं। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। परिवार वालों के साथ मांगलिक कार्यों में शामिल होने के योग बनेंगे। इस राशि वालों का परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

लव- जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाहितों को अपने साथी से सहयोग मिलेगा।

प्रोफेशनल- नए कार्यालय अथवा दुकान खरीदने का मन बनेगा। कारोबार के लिए यात्रा का योग है। नौकरी में परेशानी हो सकती है।

हेल्थ- मिथुन राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग चुस्ती और स्फूर्ति से भरे होंगे।

करियर- इंजीनियर, मैकेनिकल के छात्रों को अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे।