Gemini (मिथुन) 26-April-2015 Rashifal




Gemini (मिथुन)


लंबे समय से अटके हुए पैसों के काम आज पूरे हो पाएंगे। धन लाभ होने का योग है। चिंता न करें। आपको एक और मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में आपको अभी और मेहनत करनी पड़ेगी। आज चंद्रमा अपनी राशि में होने से आपके लिए शुभ और धन लाभ देने वाला रहेगा। इस राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से निर्णायक दिन है, बहुत सोच समझकर ही कोई कदम उठाएं। आपके लिए कई सकारात्मक अवसरों की शुरुआत होने जा रही है। शक्तिशाली पदों पर बैठे लोगों के सामने अपनी छवि प्रस्तुत करने का सही समय है। अगर एक काम न बने, तो आप उसी में समय खराब करने के बजाए दूसरे काम में जुट जाएं। 
आज आप अपनी गलती स्वीकार करने में संकोच न करें। अपनी आलोचना पर नाराज न हों। खुद को संभालें। अपने आपको बदलने का समय है। परिवार में हल्का तनाव भी हो सकता हैं। जहां तक आपकी गलती हो, रूठे लोगों को मनाने की कोशिश करें, तो सारी समस्या सुलझ जाएगी। आज आपकी भावुकता चरम पर हो सकती हैं। अपने मन की बात आप अपने प्रेमी से कह सकते हैं। पैसों को लेकर मन में हल्की सी चिंता रहेगी, लेकिन किसी से सलाह कर लेंगे, तो समाधान हो जाएगा। परिवार के साथ इन करियर से जुड़े मामलों पर सलाह करेंगे।
 
लव- आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से खुशियां प्राप्त हो सकती हैं।

प्रोफेशन- आज आपकी इनकम अधिक हो सकती है। व्यवसाय का सफलतापूर्वक संचालन करेंगे।

हेल्थ- अधिक कार्य के कारण पैरों में दर्द रहेगा।

करियर- स्टूडेंट्स का मन आज पढ़ाई में नहीं लगेगा।