Aries (मेष)
आज सावधान रहें। कोई खास प्लानिंग फेल होने से आप उदास भी हो सकते हैं। सुबह जब काम के लिए निकलेंगे, उसके पहले घर पर भी काफी भागदौड़ हो सकती हैं। आज काम से जुड़ी प्लानिंग में कई फेरबदल आपको करने पड़ सकते हैं और आपके काम भी होंगे साथ ही आपको फायदा भी मिलेगा। किसी को आपसे बहुत ज्यादा भावनात्मक मदद की जरूरत पड़ सकती हैं। आज आप खुद से ही प्रेरित हैं, बहुत कुछ मन में ठाने हुए हैं और आप में ऊर्जा भी बहुत हैं। बिजनेस में आज आपको काफी सफलता भी मिल सकती हैं। कई तरह की योजनाएं आज आप बना भी सकते हैं।
काफी समय तक आप अपने कामकाज पर ध्यान देने के बजाए दोस्तों के साथ बिजी हो सकते हैं। लोगों की बात सुनने और समझने का धैर्य आप में नहीं है। बातचीत के दौरान आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, आज बिना सोचे समझें कोई बात मुंह से निकल सकती हैं। आप आज कोई रहस्य की बात किसी न किसी को बता सकते हैं, सावधान रहें। दूसरों को आपका व्यवहार उलझने वाला लग सकता हैं और जवाब में वे भी आपसे उलझते रहेंगे। लिहाजा जहां तक हो सके, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, धैर्य से रहें। आप अपनी बात पर जितना अड़ेंगे, बात उतनी बिगड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में उल्लेखनीय सुधार भी हो सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
लव- प्रेम प्रस्ताव विफल हो सकते है। विवाद होने की भी संभावना है। प्रेम का इजहार न करें।
प्रोफेशन- व्यापार संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।
हेल्थ- दिन थकान भरा रहेगा। पूरा आराम करें नहीं तो परेशानी होगी।
करियर- ग्लैमर जगत में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को मेहनत से कम परिणाम मिल सकते हैं।